• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरथूना में नवभारत साक्षरता के तहत ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, साक्षर और सजग़ बनाएंः सैमसन

Block level training completed in Arthuna under Navbharat Literacy, make them literate and aware: Samson - Banswara News in Hindi

बांसवाड़ाl नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भतार में ब्लॉक अरथूना के प्रधानाचार्य, साक्षरता प्रभारी एवं सर्वेयरों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन माया सैमसन सीबीईओ अरथूना की अध्यक्षता एवं सुरेश पाटीदार एसीबीईओ प्रथम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआl कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य संजय गरासिया थे l

सीबीईओ सैमसन ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की उपादेयता एवं डिजिटल साक्षरता पर अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूर्व में शिक्षा से वंचित रहे अधिक उम्र के लोगों को न केवल साक्षर बनने का अवसर दे रहा है बल्कि उन्हें वर्तमान व्यवस्था और जरूरत के अनुरूप नवीन तकनीकी और डिजिटल आवश्यकताओं के प्रति भी सचेत करता है जिससे वह बाजार व्यवस्था में अपने हितों का संरक्षण करने में सक्षम बना सके अतः ऐसे सभी पात्र लोगों को इस अभियान से जोड़कर उन्हें सजग़ बनाए जाने की आवश्यकता है l मुख्य अतिथि पाटीदार ने इस कार्यक्रम में उल्लास एप के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में पात्र असाक्षरों को जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की l कार्यक्रम में आरपी दिनेश चंद्र भट्ट ने साक्षरता कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में अपनी वार्ता प्रस्तुत की l प्रधानाचार्य संजय गरासिया ने फील्ड में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा करते हुए संभागीयों का स्वागत किया l कार्यक्रम में आरपी नवीन उपाध्याय एवं केतन मेहता ने भी विचार व्यक्त किए l कार्यक्रम का संचालन आरपी दिलीप खांट द्वारा किया गया एवं अंत में आभार समन्वयक नानूलाल चरपोटा ने माना l

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Block level training completed in Arthuna under Navbharat Literacy, make them literate and aware: Samson
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: banswara, navbharat literacy programme, one-day workshop, block arthuna, principals literacy incharges, surveyors training, cbeo maya samson, acdeo suresh patidar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, banswara news, banswara news in hindi, real time banswara city news, real time news, banswara news khas khabar, banswara news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved