• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अकबरपुर पुलिस ने सुलझाई लूट की वारदात, पांच आरोपी गिरफ्तार

Akbarpur Police solved the robbery case, five accused arrested - Alwar News in Hindi

अलवर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी और खुफिया जानकारी से मिली सफलता अलवर। अलवर पुलिस ने अकबरपुर थाना क्षेत्र में हुई एक लूट के मामले को सुलझा लिया है। लूट की इस वारदात में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 29 जुलाई को कुशालगढ़ के पास हुई थी, जहाँ अज्ञात लुटेरों ने एक व्यक्ति की गाड़ी रुकवाकर उसके साथ मारपीट की और पैसे लूट लिए थे। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका रघुवंशी और सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिवानी के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी श्रीमती प्रेमलता के नेतृत्व में गठित टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक की पहचान सुभाष बंजारा पुत्र (21) निवासी मालुताना थानागाजी के रूप में हुई है। शेष चार आरोपियों को बापर्दा रखा गया है। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी श्रीमती प्रेमलता, एएसआई प्रकाश चन्द, कांस्टेबल रमेश चन्द, जोगेन्द्र सिंह, इन्द्राज, केदार, लालाराम और साईक्लोन सेल के कांस्टेबल संजय कुमार शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akbarpur Police solved the robbery case, five accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akbarpur police, solved, robbery case, five, accused, arrested, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved