• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अलवर जिले में पुलिसकर्मी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Three accused who committed robbery by posing as policemen in Alwar district arrested - Alwar News in Hindi

अलवर। अलवर जिले के अकबरपुर थाना इलाके में शनिवार को बाइक सवार युवक को रुकवाकर पुलिसकर्मी बन डरा धमका कर 15 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लूट करने के मामले में थाना पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि आरोपी शेरसिंह शेखावत पुत्र मोहन सिंह (38) निवासी निठारा थाना शाहपुरा, संजय सैनी पुत्र राम लखन (35) निवासी थाना गोवर्धन जिला मथुरा एवं हेमंत कुमार जाट पुत्र ईश्वर सिंह (24) निवासी बिनाउआ थाना लखनपुर जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया गया है। एसपी शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में शनिवार 13 अप्रैल को पीड़ित व्यक्ति द्वारा थाना लखनपुर पर रिपोर्ट दी गई कि वह बाइक से थानागाजी से अलवर आ रहा था। रास्ते में उमरेण से आगे दो लोगों ने आगे बाइक लगाकर रुकवा लिया। दोनों खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे, वहां पर उनके और साथी भी मौजूद थे। बदमाशों ने डरा धमका कर 15 हजार रुपए फोन पे के जरिए ट्रांसफर कर लिए।
रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले में एसएचओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता से घटना के आरोपी शेर सिंह शेखावत, संजय सैनी व हेमंत कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three accused who committed robbery by posing as policemen in Alwar district arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alwar, akbarpur police station, robbery case, arrested three accused, online transfer, posing as a policeman, threatening, bike-riding youth, crime news in hindi, crime news, alwar news, alwar news in hindi, real time alwar city news, real time news, alwar news khas khabar, alwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved