• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पुष्कर में सफाई बीए-बी.कॉम पास सर्वजातीय युवक-युवतियाें के जिम्मे

Pushkar: Responsibility of clearing BA-B.com Pass youth - Ajmer News in Hindi

अजमेर। पुष्कर नगर पालिका में नवनियुक्त सफाई कर्मचारियों ने शहर की सफाई का काम शुरू कर दिया है। इन सफाई कर्मचारियों में अधिकतर बीए व बी.कॉम पास हैं तथा सभी जाति-समुदाय के हैं। यानी यह पहला मौका है जब पुष्कर में सफाई व्यवस्था की कमान ग्रेजुएट्स के हाथों में सौंपी गई है। पिछले लंबे समय से पुष्कर की सफाई व्यवस्था ठेके पर दी जा रही थी। पुष्कर नगर पालिका में राज्य सरकार के आदेशानुसार 95 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई है। इनमें से 93 कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान पालिका के ईओ विकास कुमावत ने सभी कर्मचारियों को भगवा रंग की जैकेट के साथ सफाई व सैफ्टी किट वितरित किए। इन कर्मचारियों ने सफाई निरीक्षक फतेह सिंह गौड़ के निर्देशन में सफाई काम शुरू कर दी। अधिकतर कर्मचारियों ने हाथों में पहली बार झाड़ू ली है। सार्वजनिक रूप से सड़कों पर सफाई करने अनुभव नहीं होने के कारण उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। एक तगारी कचरा उठाने में एक कर्मचारी को एक मिनट की जगह 3 से 5 मिनट का समय लग रहा था। इनके सहयोग में पालिका प्रशासन ने पालिका के स्थायी सफाई कर्मचारियों व वाहन चालकों को लगा रखा था। उधर नए सफाई कर्मियों की भर्ती के विरोध में ठेकेदार के अधीन काम करने वाले पुराने सफाई श्रमिकों ने बीते दो दिनों से सफाई नहीं की, जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pushkar: Responsibility of clearing BA-B.com Pass youth
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pushkar news, clearing responsibility, ba-bcom pass will cleen pushkar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved