• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जे.एल.एन. चिकित्सालय में विकसित होंगी सुविधाएं देवनानी दिया आश्वासन

Facilities will be developed in the JLN.hospital: Devanani Assurance - Ajmer News in Hindi

जयपुर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में और अधिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। पिछले साढ़े चार सालों में चिकित्सालय में करीब 30 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। इस वित्तीय वर्ष में 31 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा राज्यमंत्री ने मंगलवार को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में अस्पताल प्रशासन एवं जीव सेवा समिति द्वारा आयोजित यूरोलॉजी शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने यहां विश्व के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गोपाल बदलानी से भी मुलाकात कर मेडिकल सुविधाएं विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में हमने अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया। यहां कॉर्डियोलोजी, कैंसर एवं इमरजेंसी वार्डों का नवनिर्माण, आधुनिकतम मशीनों की उपलब्धता, आउटडोर में परामर्श, दवा एवं जांच की सुविधा, भामाशाह स्वास्थय बीमा योजना के तहत हजारों मरीजों को चिकित्सा सुविधा सहित कई ऎसी उपलब्धियां हैं, जो संभाग के इस सबसे बड़े अस्पताल के नाम हैं। देवनानी ने कहा कि किसी भी संस्थान में सुधार और सुविधाओं में बढ़ोतरी की संभावना हमेशा रहती है। हम विकास की यह गति और तेज रखेंगे। इस वर्ष अस्पताल के लिए 31 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। यूरोलॉजी विभाग में भी सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पिछले डेढ़ दशक से अजमेर के यूरोलॉजी विभाग में प्रतिवर्ष सेवाएं एवं उपकरण देने के लिए डॉ. बदलानी का आभार जताया। डॉ. बदलानी ने भी विचार व्यक्त किए। जीव सेवा समिति के सचिव जगदीश वच्छानी ने सभी का स्वागत किया। इसके पश्चात देवनानी ने वार्डों में घूम कर मरीजों के हाल-चाल जाने तथा उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Facilities will be developed in the JLN.hospital: Devanani Assurance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, stat education minister devanani, jln hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved