• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जनजागरूकता कार्यक्रम में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के लिए की समझाइश

Explanation for cleanliness and health in public awareness programs - Ajmer News in Hindi

जयपुर/अजमेर। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय, अजमेर द्वारा भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए पीसांगन पंचायत समिति के गांव अमृतपुरा में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय, अजमेर के सहायक निदेशक विनोद शंकर बैरवा ने ग्रामीणों से कहा कि अपने घर और आसपास की साफ-सफाई पर सबको ध्यान देना चाहिए। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। बैरवा ने ग्रामीणों से शौचालय के उपयोग को भी बढ़ावा देने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और राष्ट्रव्यापी अभियानों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाकर मुद्रा ऋण, कौशल विकास, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजीटल इंडिया आदि की जानकारी दी गई। इससे पूर्व अमृतपुरा में सरस डेयरी के दुग्ध संकलन केंद्र पर और रामपुरा गांव में भी प्रदर्शनी लगाकर मुद्रा ऋण, कौशल विकास और सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के बारे में समूह चर्चा का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने मुद्रा ऋण योजना के लिए बैंकों से और आगे बढक़र सहयोग करने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Explanation for cleanliness and health in public awareness programs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: explanation, cleanliness, health, public, awareness, programs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, ajmer news, ajmer news in hindi, real time ajmer city news, real time news, ajmer news khas khabar, ajmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved