• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीटीयू यूनियन के चुनाव में शेर पैनल ने फिर बाजी मारी : दो वोटों से जीत हासिल की

Sher panel wins again in CTU union elections: wins by two votes - Punjab-Chandigarh News in Hindi

-कड़े मुकाबले में रेल इंजन पार्टी ने दी जबरदस्त टक्कर चण्डीगढ़। चण्डीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) के वार्षिक चुनाव में इस बार फिर से चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले शेर पार्टी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। हालाँकि पिछली बार रिकॉर्ड 576 वोटों से जीत हासिल करने वाली पार्टी इस बार सिर्फ दो वोटों के मामूली अंतर से ही जीत पाई। चुनाव अधिकारी मलकियत सिंह पपनेजा व उनके डिप्टी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। उन्होंने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि कुल वोट 1386 हैं जिनमें से बीते रोज हुए मतदान में कुल 1312 मतदाताओं ने वोटें डाली। तीन वोट रद्द घोषित किए गए। तिकोने मुकाबले में शेर पार्टी को 605, रेल इंजन पार्टी को 603 व क्रॉस मशाल को 101 वोट मिले। शेर पैनल की ओर से जसवंत सिंह जस्सा ने प्रधान, गुरनाम सिंह ने उपप्रधान, सतिंदर सिंह ने महासचिव और मनदीप ने खजांची पद पर जीत हासिल की है। जसवंत सिंह जस्सा और सतिंदर सिंह लगातार दूसरी बार इन पदों पर जीत कर आए हैं। चुनाव अधिकारी पपनेजा ने बताया कि इस बार जीती पार्टी का कार्यकाल बढ़ा कर 15 अक्टूबर 2024 तक कर दिया गया है।
जीत हासिल करने के बाद जस्सा प्रधान ने कहा कि वे ड्राइवरों की ड्यूटी का टाइम वर्कशॉप से बस ले जाने के समय से शुरू करवाएंगे व क्लेरिकल स्टॉफ की तनख्वाह भी हर महीने की पहली तारीख को डलवाना शुरू करवाएंगे। इसके अलावा ओवरटाइम का मसला भी हल करवाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sher panel wins again in CTU union elections: wins by two votes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, ctu annual election, chandigarh government transport workers union, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved