• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब द्वारा पर्यटन सम्मेलन की मेज़बानी के लिए पुख़्ता तैयारियां : मुख्यमंत्री

Punjab making solid preparations to host tourism conference: Chief Minister - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहाकि राज्य सरकार द्वारा 11 से 13 सितंबर तक करवाया जा रहा टूरिज्म समिट (पर्यटन सम्मेलन) दुनिया के समक्ष पंजाबियों की शूरवीरता, बलिदान, इंकलाबी सोच, मेहनती स्वभाव और मेज़बानी के अद्वितीय जज़्बे को प्रकट करेगा। एसएएस नगर (मोहाली) में एमिटी यूनिवर्सिटी में करवाए जाने वाले तीन दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करने का न्यौता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहाकि पंजाब की धरती को गुरूओं, पीरों-पैगंबरों, संतों-महापुरुषों और कवियों का आशीर्वाद हासिल है। उन्होंने कहाकि यह बहुत गर्व और संतुष्टी की बात है कि आज़ादी के संघर्ष, हरित क्रांति जैसे बड़े आंदोलनों का नेतृत्व पंजाब ने किया है। भगवंत सिंह मान ने कहाकि राज्य को भौगोलिक सुंदरता का वरदान प्राप्त है, जो इस पवित्र धरती पर आने वाले हरेक व्यक्ति की आँखों को मोह लेता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की इन विलक्षण ख़ूबियों को दिखाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा टूरिज्म समिट करवाया जा रहा है, जबकि पिछली सरकारें इसको अनदेखा करती रही हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में राज्य के पर्यटन क्षेत्र को बुलन्दियों पर ले जाने के लिए विस्तार में विचार-चर्चा की जाएगी और पर्यटन से सम्बन्धित छह सैशन करवाए जा रहे हैं।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन सैशनों के दौरान पर्यटन के तौर पर अमृतसर का स्थान (अमृतसर इन टूरिज्म डेस्टिनेशन), हेरिटेज टूरिज्म, ईको एंड फार्म/होम स्टे टूरिज्म, फूड एंड क्लीनरी टूरिज्म, वैलनैस टूरिज्म और मीडिया/ एंटरटेनमैंट टूरिज्म जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को उसकी गरिमापूर्ण मेज़बानी के स्वरूप दुनियाभर में जाना जाता है और इस सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों के स्वागत में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस तीन दिवसीय सम्मेलन को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए पुख़्ता इंतज़ाम किए हुए हैं।
भगवंत सिंह मान ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह सम्मेलन राज्य को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन दुनिया के सामने राज्य की समृद्ध विरासत को उभारने का उपयुक्त मंच साबित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab making solid preparations to host tourism conference: Chief Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, punjab chief minister, bhagwant singh mann, tourism summit, state government, bravery, sacrifice, revolutionary thinking, hardworking nature, punjabis, hosting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved