• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खरड़ के विकास कार्यों में तेज़ी लाएंगे, सभी काम समय पर पूरे होंगेः अनमोल गगन

Kharar development works will be expedited, all works will be completed on time: Anmol Gagan - Punjab-Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। नगर परिषद् खरड़ के पार्षदों ने कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान के साथ मुलाकात कर शहर के विकास में आ रही मुश्किलें साझा कीं। बैठक के दौरान पार्षदों ने उनको दरपेश अलग-अलग चुनौतियों के बारे में चर्चा की। जिसमें जल आपूर्ति की समस्या, बुनियादी ढांचा और विकास कार्य शामिल हैं। उन्होंने शहर निवासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए इन मुद्दों को हल करने की तत्काल ज़रूरत पर ज़ोर दिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विकास कार्यों में तेज़ी लाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पार्षदों को यह भी आश्वासन दिया कि उनके मसलों को पूरी अहमीयत दी जाएगी और सरकार द्वारा इनके समाधान के लिए सभी ज़रुरी कदम उठाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि खरड़ में पानी की समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इलाका निवासियों को अपेक्षित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए ज़रुरी कदम उठाए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने खरड़ शहर की स्थिति सुधारने के लिए पार्षदों के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चुनौतियों से निपटने के लिए और खरड़ शहर के विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए सरकार के प्रयास जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kharar development works will be expedited, all works will be completed on time: Anmol Gagan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, councilors, municipal council kharar, cabinet minister, anmol gagan mann, difficulties, development, city, water supply, infrastructure, development work, quality of life, residents, punjab, aap punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved