• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

करतारपुर साहिब गलियारा श्रद्धालुओं के लिए बंद

Kartarpur Sahib corridor closed for devotees - Punjab-Chandigarh News in Hindi

नई दिल्ली/चंडीगढ़। कोरोनावायरस के खिलाफ एहतियात के तौर पर पंजाब के अमृतसर के पास अटारी में संयुक्त जांच चौकी पर पाकिस्तान से लोगों और माल की आवाजाही पर अस्थायी रूप से रोक लगाने के बाद, भारत सरकार ने रविवार मध्यरात्रि से करतारपुर साहिब गलियारे को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर, रोग के प्रसार और नियंत्रण के लिए एहतियाती उपाय के रूप में, श्री करतारपुर साहिब के लिए यात्रा और पंजीकरण अस्थायी रूप से अगले आदेश तक 16 मार्च, 2020 से निलंबित कर दिया गया है।" अकाल तख्त ने भारतीय श्रद्धालुओं पर पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने पर प्रतिबंध लगाने की आशंका के चलते दो दिन पहले भारत सरकार से प्रतिबंध नहीं लगाने का आग्रह किया था। अकाल तख्त के प्रमुख ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अमृसर में मीडिया को बताया कि सरकार को करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले भक्तों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि यह सिखों के लिए आस्था का विषय है।
4.2 किलोमीटर लंबा गलियारा पाकिस्तान के नारोवाल जिले की शकरगढ़ तहसील में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के साथ गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक नगर को जोड़ता है।
अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि कोरोनोवायरस के डर से करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में रोजाना आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है।
इस प्रतिबंध से अब श्रद्धालु सोमवार से करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की यात्रा नहीं कर पाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kartarpur Sahib corridor closed for devotees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kartarpur sahib corridor, closed, devotees, against coronavirus, chandigarh news, punjab news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved