• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

फरवरी 2019 तक तबादले और तैनातियां मुकम्मल करने के हुक्म

डा. राजू यह हुक्म विशेष चुनाव ड्यूटी निभा रहे अधिकारी जैसे कि जि़ला चुनाव अधिकारी, अतिरिक्त जि़ला चुनाव अधिकारी, आर.ओ, ए.आर.ओ., ई.आर.ओ, ए.ई.आर.ओ, चुनाव से सम्बन्धित कार्य के लिए तैनात नोडल अफसर, जि़ले के अधिकारी जैसे कि ए.डी.एम, एस.डी.एम.,डिप्टी कुलैक्टर, जुआइंट कुलैक्टर, तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी और इन पदों के बराबर के पद पर तैनात अधिकारियों पर लागू होंगे। इसी तरह यह हुक्म पुलिस अधिकारी जैसे कि रेंज आई.जी.,डी.आई.जी., स्टेट आम्र्ड पुलिस के कमांडर,एस.एस.पी.,एस.पी., अतिरिक्त एस.पी. तहसील पुलिस प्रमुख, एस.एच.ओ.,इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, आर.आई., सार्जेंट मेजर और इसके बराबर के सभी अधिकारियों पर भी लागू होंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों के ड्यूटी स्थान पर तैनाती के तीन वर्ष का समय कैल्कूलेट करते समय पदोन्नति के समय को भी बीच में ही गिनना है। इसके अलावा जिन अधिकारियों के सेवामुक्ति में 6 महीने का समय रहता है उनकी चुनाव ड्यूटी नहीं लगाई जायेगी,जिन अधिकारियों, कर्मचारियों के खि़लाफ अपराधिक मामले लम्बित हैं या जिनको नौकरी में एक्स्टेन्शन दी गई है, उनको चुनाव प्रक्रिया में शामिल न किया जाये।
यह हुक्म राज्य के मुख्य कार्यालय और मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में तैनात अधिकारियों पर लागू नहीं होंगे और चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारी नामजदगी पत्र दाखि़ल करने की तारीख से दो दिन बाद यह घोषणा पत्र भर कर सम्बन्धित जि़ला चुनाव अधिकारी को देंगे कि चुनाव लड़ रहे या राज्य, जि़लों की प्रमुख राजनैतिक शखशियतों में से किसी एक का भी नजदीकी रिश्तेदार नहीं हैं और न ही मेरे खि़लाफ किसी भी अदालत में कोई फौजदारी केस लम्बित है।

यह भी पढ़े

Web Title-Decision to complete transfer and deployments till February 2019
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian election commission, transfers, deployments, order issued, भारतीय चुनाव आयोग, तबादले, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi, decision to complete transfer and deployments till february 2019
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved