• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फरवरी 2019 तक तबादले और तैनातियां मुकम्मल करने के हुक्म

चंडीगढ़। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव 2019 के मद्देनजर अधिकारियों के तबादले और तैनातियों सम्बन्धी हुक्म जारी कर पंजाब सरकार को भेज दिए हैं। जारी हुक्मों के अनुसार 28 फरवरी 2019 तक तबादले और तैनातियों का काम सम्बन्धित राज्य सरकार द्वारा मुकम्मल कर लिया जाये। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस करुणा राजू ने बताया कि इन हुक्मों के अनुसार जो अधिकारी चुनाव के काम के साथ सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं उनको अपने- अपने गृह जि़लों में तैनात न किया जाये और बीते लंबे समय से एक ही जि़ले में तैनात अधिकारियों को भी बदल दिया जाये। उन्होंने कहा कि आयोग ने यह भी फैसला किया है कि जिन अधिकारियों के मौजूदा नियुक्ति स्थान पर तीन साल 31 मई 2019 को पूरे होने हैं उनको भी बदल दिया जाये। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि इन हुक्मों को लागू करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि जि़ला चुनाव अधिकारी, रिटर्निंग अफसर, ए.आर.ओ, पुलिस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और इसके अतिरिक्त पद पर तैनात अधिकारी अपने गृह जि़लों में तैनात न हो और न ही वह 31 मई 2017 से पहले हुए किसी भी आम चुनाव, उपचुनाव के दौरान मौजूदा ड्यूटी स्थान वाले विधानसभा हलके, जि़ले में तैनात रहा हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Decision to complete transfer and deployments till February 2019
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian election commission, transfers, deployments, order issued, भारतीय चुनाव आयोग, तबादले, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, punjab-chandigarh news, punjab-chandigarh news in hindi, real time punjab-chandigarh city news, real time news, punjab-chandigarh news khas khabar, punjab-chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved