चंडीगढ़। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा आम चुनाव 2019 के मद्देनजर अधिकारियों के तबादले और तैनातियों सम्बन्धी हुक्म जारी कर पंजाब सरकार को भेज दिए हैं। जारी हुक्मों के अनुसार 28 फरवरी 2019 तक तबादले और तैनातियों का काम सम्बन्धित राज्य सरकार द्वारा मुकम्मल कर लिया जाये।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब डा. एस करुणा राजू ने बताया कि इन हुक्मों के अनुसार जो अधिकारी चुनाव के काम के साथ सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं उनको अपने- अपने गृह जि़लों में तैनात न किया जाये और बीते लंबे समय से एक ही जि़ले में तैनात अधिकारियों को भी बदल दिया जाये। उन्होंने कहा कि आयोग ने यह भी फैसला किया है कि जिन अधिकारियों के मौजूदा नियुक्ति स्थान पर तीन साल 31 मई 2019 को पूरे होने हैं उनको भी बदल दिया जाये।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि इन हुक्मों को लागू करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि जि़ला चुनाव अधिकारी, रिटर्निंग अफसर, ए.आर.ओ, पुलिस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और इसके अतिरिक्त पद पर तैनात अधिकारी अपने गृह जि़लों में तैनात न हो और न ही वह 31 मई 2017 से पहले हुए किसी भी आम चुनाव, उपचुनाव के दौरान मौजूदा ड्यूटी स्थान वाले विधानसभा हलके, जि़ले में तैनात रहा हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डा. राजू यह हुक्म विशेष चुनाव ड्यूटी निभा रहे अधिकारी जैसे कि
जि़ला चुनाव अधिकारी, अतिरिक्त जि़ला चुनाव अधिकारी, आर.ओ, ए.आर.ओ.,
ई.आर.ओ, ए.ई.आर.ओ, चुनाव से सम्बन्धित कार्य के लिए तैनात नोडल अफसर, जि़ले
के अधिकारी जैसे कि ए.डी.एम, एस.डी.एम.,डिप्टी कुलैक्टर, जुआइंट कुलैक्टर,
तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी और इन पदों के बराबर के पद पर तैनात
अधिकारियों पर लागू होंगे।
इसी तरह यह हुक्म पुलिस अधिकारी जैसे कि
रेंज आई.जी.,डी.आई.जी., स्टेट आम्र्ड पुलिस के कमांडर,एस.एस.पी.,एस.पी.,
अतिरिक्त एस.पी. तहसील पुलिस प्रमुख, एस.एच.ओ.,इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर,
आर.आई., सार्जेंट मेजर और इसके बराबर के सभी अधिकारियों पर भी लागू होंगे।
उन्होंने
कहा कि अधिकारियों के ड्यूटी स्थान पर तैनाती के तीन वर्ष का समय
कैल्कूलेट करते समय पदोन्नति के समय को भी बीच में ही गिनना है। इसके अलावा
जिन अधिकारियों के सेवामुक्ति में 6 महीने का समय रहता है उनकी चुनाव
ड्यूटी नहीं लगाई जायेगी,जिन अधिकारियों, कर्मचारियों के खि़लाफ अपराधिक
मामले लम्बित हैं या जिनको नौकरी में एक्स्टेन्शन दी गई है, उनको चुनाव
प्रक्रिया में शामिल न किया जाये।
यह हुक्म राज्य के मुख्य
कार्यालय और मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय में तैनात अधिकारियों पर लागू
नहीं होंगे और चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारी नामजदगी पत्र दाखि़ल
करने की तारीख से दो दिन बाद यह घोषणा पत्र भर कर सम्बन्धित जि़ला चुनाव
अधिकारी को देंगे कि चुनाव लड़ रहे या राज्य, जि़लों की प्रमुख राजनैतिक
शखशियतों में से किसी एक का भी नजदीकी रिश्तेदार नहीं हैं और न ही मेरे
खि़लाफ किसी भी अदालत में कोई फौजदारी केस लम्बित है।