• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लूट के वाहनों सहित दो लुटेरे गिरफ्तार

Two robbers arrested with robbery vehicles in Sultanpur Lodhi Kapurthala - Kapurthala News in Hindi

सुल्तानपुर लोधी। पुलिस ने पंजाब में नेशनल हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस पार्टी ने दो लुटेरों को लूट के वाहनों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीनियर पुलिस कप्तान कपूरथला संदीप शर्मा के दिशानिर्देशों पर सुल्तानपुर लोधी पुलिस प्रशासन द्वारा डीएसपी मैडम संदीप कौर सैनी की रहनुमाई में यह कार्रवाई की गई। डीएसपी संदीप कौर सैनी ने इस संबंधी प्रैस वार्ता को संबोधन करते हुए बताया कि मार्च महीने 27 और 28 की दरमियानी रात को मक्खन सिंह पुत्र नसीब सिंह निवासी गांव चक्क चेला थाना लोहियां जिला जालंधर से, नैशनल हाईवे खैड़ा दोना के समीप कुछ अज्ञात लुटेरों ने दातर से किए गए हमले के बाद 2 मोबाइल 17सौ रुपए, ऐटीएम से भरे पर्स और फसीनो मार्का सकूट्री लूट की गई थी। जिस संबधी थाना सुल्तानपुर लोधी में मुकदमा नंबर 53 तिथी 30 मार्च 2017 में अपराध की धारा 379 बी अधीन मामला दर्ज किया था।
उन्होंने बताया कि तलवंडी चौधरीयां पुल पर ऐएसआई हरजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी विशेष नाकेबंदी पर त्यानात थी तो स्प्लेंडर मोटर साईकल नंबर पीबी 08एन 2361 पर दो युवकों को रोककर सख्ती से पूछताछ की गई तो वाहन और नक्दी की लूट के मामले प्रकाश में आए। उन्होंने बताया कि कथित आरोपियों में लखविंदर सिंह लॅखी पुत्र सरबजीत निवासी गांव नत्थू पुर और जगरूप उर्फ कालू पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी गांव पम्मना से उपरोक्त मामले से संबंधित लूट की सकूट्री और मोबाइल की बरामदगी की गई है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ जारी है ,जिससे अन्य मामलों के ट्रेस होने की संभावना है। इस अवसर पर अडिशनल थाना प्रभारी लखविंदर सिंह टुरना,इंस्पेक्टर हरजीत सिंह,हवलदार जोगिंदर सिंह, रीडर राजीव कुमार आदि अधिकारी उपस्थित थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two robbers arrested with robbery vehicles in Sultanpur Lodhi Kapurthala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: robbers, arrested, robbery vehicles, sultanpur lodhi, kapurthala, punjab, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kapurthala news, kapurthala news in hindi, real time kapurthala city news, real time news, kapurthala news khas khabar, kapurthala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved