• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ओडिशा चिटफंड मामले में सीबीआई ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

CBI arrests two in Odisha chit fund case - Bhubaneswar News in Hindi

भुवनेश्वर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ने गुरुवार को ग्रीन रे इंटरनेशनल चिटफंड मामले में ओडिशा के बालासोर जिले से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मीर सहीमत उर्फ कालू और मीर जमीरुद्दीन के रूप में हुई है, जो चिटफंड फर्म के प्रबंध निदेशक मीर साहिरुद्दीन के भाई हैं। एक खुफिया इनपुट पर कार्रवाई करते हुए, सीबीआई, जो ओडिशा में करोड़ों के चिटफंड घोटाले की जांच कर रही है, ने गुरुवार सुबह जेलेश्वर इलाके में छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार किया। साहिरुद्दीन, जो पहले नाइजीरिया भाग गया था, उसे फरवरी 2017 में कोलकाता से गिरफ्तार किया गया था।
कंपनी ने कथित तौर पर ओडिशा और अन्य राज्यों के भोले-भाले निवेशकों से लगभग 2,000 करोड़ रुपये ठगे थे। सूत्र ने कहा कि साहिरुद्दीन ने हवाला लेनदेन के जरिए कुछ बाहर के देशों में पैसा लगाया था।
ग्रीन रे इंटरनेशनल उन 44 कंपनियों में से एक है, जिसकी जांच उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद सीबीआई कर रही है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CBI arrests two in Odisha chit fund case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: central bureau of investigation, cbi arrests two in odisha chit fund case, cbi, arrest, odisha, chit fund case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhubaneswar news, bhubaneswar news in hindi, real time bhubaneswar city news, real time news, bhubaneswar news khas khabar, bhubaneswar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved