• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मणिपुर में 10 आदिवासी विधायक विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे, सुरक्षा चिंताओं का दिया हवाला

10 tribal MLAs in Manipur to boycott assembly session, citing security concerns - Imphal News in Hindi

इंफाल, । मणिपुर में आदिवासियों के लिए अलग प्रशासन की मांग कर रहे दो मंत्रियों समेत 10 आदिवासी विधायक सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 29 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे।विधायकों में शामिल दो मंत्री लेत्पाओ हाओकिप और नेमचा किपगेन हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की अध्यक्षता वाली 12 सदस्यीय मंत्रिपरिषद में किपगेन अकेली महिला मंत्री हैं।वरिष्ठ आदिवासी नेता और इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के प्रवक्ता गिन्ज़ा वुअलज़ोंग ने कहा कि आदिवासी मंत्री, विधायक और साथ ही आम जनता मैतेई बहुल राज्य की राजधानी इंफाल का दौरा करने से डरते हैं।उन्होंने आगे कहा कि कुकी, ज़ोमी और अन्य आदिवासी समुदायों से संबंधित कोई भी मंत्री, विधायक और नेता सुरक्षा कारणों से इंफाल जाने को तैयार नहीं हैं। इसलिए वे विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे। आदिवासियों पर लगातार हो रहे हमले पर एकजुटता जाहिर करना भी विधानसभा सत्र के बहिष्कार का एक कारण है। विपक्षी कांग्रेस सहित विभिन्न दलों की मांग के बाद बुलाए गए महत्वपूर्ण विधानसभा सत्र में 3 मई को राज्य में भड़की जातीय हिंसा पर चर्चा होने की संभावना है। 3 मई से अब तक हुई झड़पों में 160 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से अधिक अन्य घायल हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10 tribal MLAs in Manipur to boycott assembly session, citing security concerns
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mla in manipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, imphal news, imphal news in hindi, real time imphal city news, real time news, imphal news khas khabar, imphal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved