• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक साधु की हत्या

A monk murdered in Nanded, Maharashtra - Nanded News in Hindi

नांदेड़ । महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक आश्रम में एक साधु को लूटने के बाद उनकी हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक विजयकुमार मागर के अनुसार, शनिवार देर रात कम से कम दो अज्ञात लोगों ने आश्रम में घुसकर शिवाचार्य निर्वाणरुद्र पशुपतिनाथ महाराज की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया, जिससे उन्हें दिखना बंद हो गया। अपराधियों ने पीड़ित के बेडरूम से उनकी कार की चाबियों के अलावा 69,000 रुपये, उनका लैपटॉप और लगभग 1.50 लाख रुपये की कीमत के अन्य सामान लूट लिए। जब शिवाचार्य ने उनका विरोध किया तो बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। अपराधियों ने साधु की कार से भाग निकलना चाहा लेकिन आश्रम के मुख्य गेट से कार भिड़ा दी।
मागर ने आईएएनएस को बताया, "देर रात कार भिड़ने की आवाज सुनकर अश्रम में रहने वाले करीब 8-10 लोग दौड़कर बाहर निकले और दोनों को मोटरसाइकिल पर बैठकर अंधेरे में वहां से फरार होते देखा। बाद में हमें लुटेरों में से एक का शव आश्रम से थोड़ी दूर पर मिला।"
मागर ने कहा कि घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए, फरार अपराधी को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि साधु की हत्या की वजह लूट लग रही है। दो अपराधियों में से एक की हत्या के पीछे का कारण दोनों के बीच मतभेद हो सकता है। हमने फरार हत्यारे की पहचान कर ली है और जल्द ही उसके पकड़े जाने की उम्मीद है।
कर्नाटक के रहने वाले शिवाचार्य महाराज एक दशक पहले नांदेड़ आए और आश्रम की स्थापना की, जिसका संचालन वह अनुयायियों के एक समूह के साथ किया करते थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A monk murdered in Nanded, Maharashtra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: maharashtra news, crime news in hindi, crime news, nanded news, nanded news in hindi, real time nanded city news, real time news, nanded news khas khabar, nanded news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved