मुंबई । शिवसेना के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी प्रवक्ता संजय निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को आम लोगों तक पहुंचाने की पहल का समर्थन करते हुए कहा कि भारत आज तकनीकी क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है। इस दौरान उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे गुट ने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और हिंदुत्व से समझौता किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भगवान परशुराम से जोड़ने की कोशिशों पर भी सवाल उठाए और इसे हिंदू परंपराओं का अपमान बताया।
संजय निरुपम ने कहा कि भारत आधुनिक तकनीक की दुनिया में अपना मजबूत स्थान बना चुका है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया में होने वाले डिजिटल लेन-देन का लगभग 90 प्रतिशत भारत में होता है और देश में करीब दो लाख स्टार्टअप सक्रिय हैं। उनके अनुसार, आईटी और एआई सेक्टर में भारत कई बड़े देशों से आगे निकल चुका है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में आयोजित एक कार्यक्रम में स्पष्ट किया था कि तकनीक का उपयोग केवल चुनिंदा लोगों के लिए नहीं बल्कि आम नागरिकों और देश के विकास के लिए होना चाहिए। निरुपम ने कहा कि तकनीक का जनतांत्रिकरण आवश्यक है ताकि समाज के हर वर्ग को नई तकनीकों का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस दिशा में प्रतिबद्ध है और देश का हर नागरिक चाहता है कि तकनीक का लाभ पूरे भारत को मिले।
शिवसेना (यूबीटी) की ओर से लगातार हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए निरुपम ने कहा कि उद्धव ठाकरे गुट को बालासाहेब ठाकरे के विचारों का हवाला देने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ने जीवन भर कांग्रेस के साथ न जाने की बात कही थी, लेकिन UBT ने 2019 में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर उनकी विचारधारा से विश्वासघात किया। निरुपम ने आरोप लगाया कि बालासाहेब ठाकरे कांग्रेस की राजनीति और उसके कथित सेक्युलरिज्म की आलोचना करते थे। ऐसे में कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने वाले लोग अब बालासाहेब के विचारों की दुहाई देकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे गुट ने शिवसेना प्रमुख के हिंदुत्व को तिलांजलि दी है और इसी वजह से उन्हें बालासाहेब के विचारों की याद दिलाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
कांग्रेस नेताओं द्वारा राहुल गांधी की तुलना भगवान परशुराम से किए जाने के मुद्दे पर भी संजय निरुपम ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की चापलूसी करने के लिए कांग्रेस नेता कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन हर चीज का एक तर्क होना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की विचारधारा हिंदू विरोधी रही है और राहुल गांधी पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। निरुपम ने कहा कि राहुल गांधी समय-समय पर जनेऊ धारण करने का प्रदर्शन करते हैं, लेकिन उनकी राजनीति और बयान हिंदू भावनाओं के अनुकूल नहीं दिखते। ऐसे में किसी राजनीतिक नेता का अभिषेक करना या उसकी तुलना भगवान परशुराम जैसे पूजनीय व्यक्तित्व से करना हिंदू परंपरा और देवी-देवताओं का अपमान है।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस हिंदुत्व की विचारधारा को स्वीकार करती है और राहुल गांधी हिंदू देवी-देवताओं का सम्मान करते हैं, तो उनका स्वागत किया जाएगा। लेकिन किसी व्यक्ति विशेष का धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से महिमामंडन करना उचित नहीं है।
शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस को लेकर निरुपम ने कहा कि पार्टी गोरेगांव स्थित नेस्को ग्राउंड में पूरे उत्साह और भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल संगठन का स्थापना दिवस नहीं, बल्कि बालासाहेब ठाकरे के विचारों और उनके विजन का भी उत्सव है। उन्होंने कहा कि बालासाहेब हमेशा महाराष्ट्र को विकास की राह पर आगे बढ़ाने की बात करते थे और आज शिवसेना-भाजपा सरकार उसी दिशा में काम कर रही है। निरुपम ने दावा किया कि राज्य में बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे का विकास हो रहा है और अटल सेतु जैसी परियोजनाएं इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनता के बीच प्रभावी ढंग से लागू हो रही हैं।
उन्होंने विशेष रूप से लाड़की बहन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि करोड़ों महिलाओं को इसका लाभ मिला है और स्थापना दिवस समारोह में इन उपलब्धियों को पोस्टर, बैनर और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों द्वारा अलग समूह बनाने की इच्छा जताने की खबरों पर निरुपम ने कहा कि लोकतंत्र में हर जनप्रतिनिधि को अपनी राजनीतिक दिशा तय करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि यदि सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र देकर अलग समूह बनाने की इच्छा व्यक्त की है, तो यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है।
इस पूरे मामले पर संजय राउत की प्रतिक्रिया को लेकर भी निरुपम ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि राउत ने सांसदों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और कथित तौर पर धमकी भरे संकेत दिए। उन्होंने मांग की कि मुंबई पुलिस को स्वतः संज्ञान लेते हुए संजय राउत के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। निरुपम ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुंबई पुलिस द्वारा संजय राउत को सुरक्षा दिए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षा देना एक अलग विषय है, लेकिन कानून के दायरे में कार्रवाई भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने कहा कि यदि लोकतांत्रिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल होता है तो उस पर सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
--आईएएनएस
मिस यूनिवर्स 2026 : टॉप 30 तक पहुंचीं भारत की 19 वर्षीय काजिया लिज मेजो, टॉप 12 से चूकीं, विजेता को मिलेगा 3,150 हीरों से जड़ा खास डायमंड क्राउन
24 नवंबर का पंचांग: पूर्णिमा पर करें स्नान-दान, राहुकाल में भूलकर भी न करें ये काम
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
25 नवंबर का पंचांग: शिव योग और अमृत काल का रहेगा शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
बोमन ईरानी का गेटवे ऑफ इंडिया पर हुआ फुल सर्कल मोमेंट, 60 साल पुरानी याद ने छुआ दिल!
बेटे रियान के जन्म से एक रात पहले खूब रोई थीं जेनेलिया देशमुख, बोलीं- मुझे नहीं पता था आगे क्या होने वाला है
मुल्डर की शानदार गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों का दूसरी इनिंग में भी 'सरेंडर', साउथ अफ्रीका ने एक पारी और 219 रनों से जीता दूसरा टेस्ट
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
ये प्रेम मोल लिया' की रिलीज से पहले टीम ने किया म्यूजिकल शाम का आयोजन
आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए 1,220 खिलाड़ियों के नाम दर्ज, बीसीसीआई ने दी जानकारी
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
वैकुंठ चतुर्दशी पर उज्जैन में 'हरिहर मिलन', पालकी में बैठकर गोपाल मंदिर पहुंचे बाबा महाकाल
'ओ साथी रे' में अविनाश तिवारी को क्यों लिया? इम्तियाज अली ने बताई वजह
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
मनोज बाजपेयी ने शेयर की 'शूल' की अनसुनी कहानी, बोले- कभी सोचा नहीं था लोग फिल्म को इतना अपनाएंगे
‘राजश्री’ का जादू फिर चला! ‘ये प्रेम मोल लिया’ की विदेशों में एडवांस बुकिंग 1 लाख डॉलर के पार
उत्तर प्रदेश में चुनावी सर्वे : बहुमत से पिछड़ा NDA, सपा की जबरदस्त वापसी; 42 सीटें तय करेंगी लखनऊ की गद्दी

अमेरिका ने भारत समेत 14 देशों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, भारतीय सामान पर 25 प्रतिशत तक शुल्क संभव: चीन पर सबसे ज्यादा 40 प्रति. और वियतनाम पर 35 प्रति. टैरिफ की तैयारी

सौरव दास को पासपोर्ट कार्यालय ने जारी किया नोटिस, 7 दिन में जवाब मांगा- विदेश मंत्रालय
राशिफल 25 नवंबर: वृषभ और तुला समेत इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
'मैं प्रॉब्लेमेटिक नहीं बनना चाहती', फैमिली वीक में नहीं जाएंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी
ऑस्ट्रेलिया में बेटी मालती के साथ जू घूमने पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- ऐसा दिन जिसे संभालकर रख लेने का मन करे
छठ पूजा की भक्ति में डूबीं मौनी रॉय, पटना पहुंचकर बोलीं- 'यह सिर्फ पर्व नहीं, एक एहसास है'
हेमा-धर्मेंद्र के संस्कारों पर बोलीं ईशा देओल, कहा- उनके लिए पहले वो मां-पिता रहे हैं
जब नौशाद की सलाह ने बदल दी टुनटुन की जिंदगी, बन गईं हिंदी सिनेमा की कॉमेडी क्वीन
ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, मांगी माफी
बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
पति के लिए छलका दिव्यांका का दर्द, बोलीं- आपको आपके काम से पहचान मिलनी चाहिए
प्रभु देवा की फिल्म से तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे विष्णु मंचू, बर्थडे पर हुआ ऐलान
मंडूकासन : पेट की गैस, कब्ज और शुगर में फायदेमंद, रोज करने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी
सोनाली बेंद्रे संग डांस कर बोलीं शरवरी, इस पल को हमेशा दिल के करीब रखूंगी
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
'मैं मरने के बाद भी जिंदा रहूंगा', डिजिटल क्लोन देखकर गदगद हुए राम गोपाल वर्मा
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
बच्चों की सेहत बिगाड़ सकती हैं खानपान से जुड़ी ये गलतियां, माता-पिता आज ही बदलें ये आदतें
बच्चों को जायफल खिलाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, ज्यादा मात्रा बन सकती है परेशानी
मां बनने के बाद हर तीसरी महिला शारीरिक-मानसिक समस्याओं से परेशान, फिर भी क्यों नहीं मिल पाता इलाज
सिर्फ क्या खाते हैं यह नहीं, कैसे खाते हैं यह भी है जरूरी, आयुर्वेद से जानिए नियम
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर
योग केवल शारीरिक फिटनेस नहीं, सर्वांगीण विकास में है सहायक : आयुष मंत्रालय
सर्दियों में खानपान से लेकर त्वचा की देखभाल तक, आयुर्वेद के ये नियम आएंगे काम
पीठ दर्द से हैं परेशान, रोज करें अर्ध भेकासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 26/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope