• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी ने पूछी कमलनाथ की उम्र

Rahul Gandhi asked Kamal Naths age - Shahdol News in Hindi

शहडोल। मध्य प्रदेश के प्रवास पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को नए अंदाज में नजर आए। उन्होंने मंच से ही पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की उम्र पूछ डाली। राहुल गांधी शहडोल के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे और उन्होंने जातीय जनगणना की पुरजोर वकालत की। उन्होंने जातीय जनगणना को देश का एक्सरे करार दिया और इसके लिए कमलनाथ से जुड़ी एक घटना का भी जिक्र कर दिया। राहुल गांधी ने कमलनाथ से मंच पर ही पूछा कि आपकी उम्र क्या है, उन्होंने यह एक नहीं दो-दो बार दोहराया। जब कमलनाथ ने बताया कि उनकी उम्र 72 साल है तो राहुल गांधी ने अपनी बात को आगे बढ़ाया।
राहुल गांधी ने बताया कि पिछले दिनों कमलनाथ भीड़ में पहुंच गए थे और उनके पैर में कुछ चोट आई थी, उन्होंने कमलनाथ को सुझाव दिया कि वह एक्सरे करा लें, मगर कमलनाथ ने ऐसा नहीं करने की बात कही क्योंकि उनके पैर की हडडी टूटी नहीं थी।
राहुल गांधी ने कहा कि एक्सरे से चोट का पता चलता है इसलिए वे ओबीसी, जनजाति, दलित वर्ग की चोट को जानने के लिए जातीय जनगणना कराने के पक्ष में हैं। मध्य प्रदेश में सरकार बनेगी तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराई जाएगी।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi asked Kamal Naths age
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shahdol, madhya pradesh, congress leader, rahul gandhi, former chief minister, congress state president, kamal nath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shahdol news, shahdol news in hindi, real time shahdol city news, real time news, shahdol news khas khabar, shahdol news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved