• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने तीनों लोक में घोटाला किया : जेपी नड्डा

Congress committed scam in all three Lok Sabhas: JP Nadda - Khargone News in Hindi

खरगोन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हवा, पानी और पाताल में भी घोटाला किया है। भाजपा अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में जनसभा में कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा का शासन अपने 20 वर्ष पूरे कर रहा है। एक नई पीढ़ी, एक नया युग जिसने कांग्रेस का शासन नहीं देखा, उसे भी बताना आवश्यक है कि 2003 के पहले प्रदेश की हालत क्या थी। हमने हर क्षेत्र में विकास करके इस लंबे विकास के सफर को तय किया है। अब मध्यप्रदेश में अंधेरा नहीं है, बल्कि विकास का उजाला ही उजाला है। मध्यप्रदेश अब बीमारू नहीं, बल्कि अग्रणी राज्य की श्रेणी में खड़ा है। नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में, महिलाओं के स्थिति में, बच्चों की स्थिति में, शिक्षा में, किसानों के क्षेत्र में आज अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा है। कांग्रेस पार्टी की सरकार जहां-जहां जब-जब आई है तब तक भ्रष्टाचार, अनाचार और अत्याचार रहा है। जहां कांग्रेस रहेगी, वहां यह सब कुछ रहेगा।
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने तीनों लोकों में घोटाला किया। कांग्रेस ने पहले पानी में पनडुब्बी का घोटाला किया। हवा में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला और पाताल में कोयला घोटाला किया। कॉमनवेल्थ गेम्स और मनरेगा घोटाला भी सामने आया। कांग्रेस का यही चरित्र है।
कमलनाथ के शासनकाल की चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने घोटाले ही घोटाले किए। प्रदेश में कमलनाथ और कांग्रेस ने दस दिन में किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन 11 लाख 97 हजार किसानों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया। 4,100 करोड़ का इरिगेशन घोटाला। कमलनाथ के ओएसडी के घर से करोड़ों रुपया मिला था। सिंचाई परियोजना में 877 करोड़ का घोटाला सामने आया। छात्रवृति घोटाला, रेत माफियाओं का घोटाला, 350 करोड रुपए की टैक्स चोरी। कमलनाथ के भांजे और भतीजे ने घोटाला किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress committed scam in all three Lok Sabhas: JP Nadda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: khargone, bharatiya janata party, national president, jp nadda, congress, madhya pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, khargone news, khargone news in hindi, real time khargone city news, real time news, khargone news khas khabar, khargone news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved