• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर में कोचिंग से लौट रही दो छात्राएं ट्रायल ट्रेन की चपेट में आई, हुई मौत

Two girl students returning from coaching in Indore were hit by a trial train, died - Indore News in Hindi

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में गुरुवार की देर शाम कोचिंग से लौट रही दो छात्राएं ट्रायल ट्रेन की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। यह हादसा इंदौर-देवास रेल ट्रैक के कैलोद हाला में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, सैटेलाइट जंक्शन कॉलोनी की कोचिंग से पढ़कर तीन छात्राएं लौट रही थी। वो ट्रैक पार कर पाती इससे पहले ट्रायल ट्रेन आ गई, जिनमें से दो छात्राएं इसकी चपेट में आ गई और उछलकर काफी दूरी पर गिरी।
जमीन पर गिरते ही दोनों छात्राओं की मौत हो गई।
हादसे का शिकार बनी छात्राओं की पहचान कैलोद कांकड़ की राधिका भास्कर और बबली मासरक के तौर पर हुई है, जबकि उनकी तीसरी साथी बाल बाल बच गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेल लाइन के दोहरीकरण का काम चल चल रहा है और इसी दौरान ट्रायल ट्रेन वहां से गुजरी जिसकी रफ्तार काफी तेज थी और इसी की चपेट में ये छात्राएं आ गई। किसी को भी इस ट्रायल ट्रेन के गुजरने की सूचना तक नहीं थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two girl students returning from coaching in Indore were hit by a trial train, died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trial train, coaching, indore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved