• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर में गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में इंजीनियर की हत्या

Engineer killed in dispute over driving in Indore - Indore News in Hindi

इंदौर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में गाड़ी चलाने को लेकर हुए विवाद में दो बदमाशों ने चाकू घोंपकर सिविल इंजीनियर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चंदन नगर थाना क्षेत्र में धार रोड पर बुधवार की रात को सिविल इंजीनियर अतुल जैन अपने साथी प्रॉपर्टी ब्रोकर धीरेंद्र पांचाल के साथ उनकी कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान दो युवक गलत तरीके से दुपहिया वाहन चला रहे थे, जिस पर अतुल ने आपत्ति दर्ज कराई। इसके बाद दुपहिया वाहन स्कूटर पर सवार दोनों युवकों ने फॉर्च्यूनर कार के आगे अपने वाहन को अड़ा दिया और गाड़ी को रोका।
जैसे ही अतुल कार से नीचे उतरा, उन दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और एक ने चाकू घोंप दिया।
अतुल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार की कर लिया जाएगा।
कहा तो यह भी जा रहा है कि जिन आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है वह नाइट्रावेट और गांजे का नशा करते हैं।
इससे पहले रविवार को भी एक ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की कार को ओवरटेक करते हुए विवाद हुआ था और उसकी हत्या कर दी गई थी। बाद में आरोपियों के बारे में पता चला कि वह भी नशे की हालत में थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Engineer killed in dispute over driving in Indore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: engineer, indore, madhya pradesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved