• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंदौर में बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की

Elderly man commits suicide by shooting himself with licensed gun in Indore - Indore News in Hindi

इंदौर । मध्य प्रदेश के इंदौर में बीती देर रात एक बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले विजय शुक्ला (65) ने सोमवार देर रात अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुजुर्ग ने अपने बिस्तर पर लेटे-लेटे 12 बोर की राइफल से खुद को गोली मार ली। यह घटना रात लगभग एक बजे की है। गोली लगते ही बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है। विजय शुक्ला ने खुद को गोली मारने से पहले अपनी बेटी को मोबाइल पर एक मैसेज भी भेजा था। मैसेज भेजने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि विजय शुक्ला कुछ समय पहले एक सुरक्षा एजेंसी चलाते थे। उनकी पत्नी का लगभग छह साल पहले निधन हो चुका है। उनके दो बेटे और चार बेटियां हैं। बुजुर्ग विजय शुक्ला अपने एक बेटे के परिवार के साथ रहते थे। गोली की आवाज सुनने के बाद सभी उनके कमरे में पहुंचे। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। हालांकि, तभी उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Elderly man commits suicide by shooting himself with licensed gun in Indore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indore, gun, suicide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, indore news, indore news in hindi, real time indore city news, real time news, indore news khas khabar, indore news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved