लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन के दलों के बीच मनमुटाव या कहें कि टकराव सामने आया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ सीटों की साझेदारी न होने पर सपा ने खुलकर नाराजगी जताई है। इतना ही नहीं, सपा ने मध्य प्रदेश में कई सीटों पर अपने उम्मीदवार भी उतार दिए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पिछले चुनाव में जीत-हार का रिकॉर्ड देखें तो कई जगहों पर सपा और बसपा के उम्मीदवार काफी कम मार्जिन से हारे थे। अगर इस बार उन्होंने उस अंतर को पूरा कर लिया तो मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का कांग्रेस का सपना टूट सकता है।
राजनीतिक जानकर कहते हैं कि मध्य प्रदेश के चुनावी रण में सपा भाजपा के साथ कांग्रेस को भी पटखनी देने की योजना पर काम कर रही है। कांग्रेस के साथ गठबंधन न होने पर 230 सीटों वाली मध्य प्रदेश विधानसभा के लिए अब तक 33 प्रत्याशी सपा घोषित कर चुकी है।
अगर 2018 के चुनावी आंकड़ों को देखें तो सपा के चुनावी मैदान में होने से कांग्रेस को कई सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार भी सपा अकेले लड़ रही है। कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन में बसपा को शामिल करने की हसरत पाल रखी है। लेकिन मध्य प्रदेश में बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आपस में मिलकर चुनाव मैदान में है। बसपा 178 और जीजीपी 52 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है।
बसपा ने 2018 में यहां दो सीटें जीती थी। एक भाजपा में शामिल हो गया था। पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा ने भिंड और मुरैना के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश किया था। इन दोनों जिलों में इसका प्रभाव भी अच्छा खासा रहा है।
पिछले 30 वर्षों में मप्र विधानसभा चुनाव में भिंड और मुरैना की तीन-सीटों, शिवपुरी में एक, ग्वालियर में दो, व दतिया में इसे सफलता भी मिल चुकी है। वर्ष 2018 में पोहरी में करीब 32 फीसद वोटों के साथ बसपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, करैरा में बसपा तीसरे स्थान पर रही थी।
राजनीतिक जानकर कहते हैं कि बसपा बागी नेताओं की पहली पसंद होती है, क्योंकि इसका सॉलिड वोट बैंक है। मध्यप्रदेश बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल कहते हैं कि बसपा इस बार एमपी में 178 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस बार बगैर बसपा के यहां सरकार नहीं बनेगी।
चंद्रशेखर के फैक्टर को वह नगण्य मानते हुए कहते हैं कि वह बसपा को सिर्फ कमजोर करने में लगे हैं। लेकिन कुछ होगा नहीं। सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा इन लोगों का चरित्र यही है। सपा का यहां कोई भी जनाधार नहीं है। इस बार बसपा अच्छी सीटें भी बढ़ाएगी। प्रचार के लिए राम जी गौतम स्टेट इंचार्ज हैं, लगे हैं। आकाश आनंद भी हैं। बहन जी की भी कई रैलियां हैं। इससे माहौल बनेगा।
समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता कहते हैं। भले ही सपा मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मुकाबले में कुछ कमजोर हो। लेकिन कुछ क्षेत्र और कुछ सीटें ऐसी हैं जहां पिछले चुनाव में हमने बहुत अच्छा मार्जिन हासिल किया था। उदाहरण के लिए परसवाड़ा, बालाघाट और गूढ़ सीट है, जहां हमारी पार्टी दूसरे और तीसरे नंबर में आई थी। निवाड़ी में हम दूसरे नंबर पर थे। इसके अलावा यूपी से सटे इलाके में हमारा वोट बैंक ठीक ठाक है। इसीलिए पार्टी को इस क्षेत्र से उम्मीद भी है। सपा का सबसे बेहतर प्रदर्शन 2003 और उससे पहले 1998 में ही रहा था।
मध्यप्रदेश चुनाव आयोग के आंकड़ों में नजर डालें तो सपा के 2003 में सबसे ज्यादा सात प्रत्याशी यहां जीते थे। उसके पहले 1998 के विधानसभा चुनाव में भी इनके चार प्रत्याशी चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद 2008 और 2018 में एक-एक प्रत्याशी चुनाव जीता था। मध्य प्रदेश में कांग्रेस से समझौता न होने पर सपा मुखिया अखिलेश यादव नाराज हैं। उन्होंने इसे लेकर हमला भी बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए अगर कांग्रेस को मध्यप्रदेश में समझौता नहीं करना था तो पहले ही मना कर देते। सपा ने सिर्फ उनसे वही सीटें मांगी थी जहां पिछले चुनाव में जीते या दूसरे नंबर पर थे। कांग्रेस जैसा व्यवहार सपा के साथ करेगी, उनके साथ वैसा ही किया जाएगा।
वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक प्रसून पांडेय कहते हैं कि सपा ने पिछले विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस का बड़ा सियासी गणित बिगाड़ दिया था। कई सीटों पर वह दूसरे नंबर पर थी। एक जगह तो उसी के कारण कांग्रेस को चौथे स्थान पर जाना पड़ा था। इसलिए वर्तमान समय में चल रहा जातिगत जनगणना का मुद्दा हो या फिर दलितों को लेकर लोग जागरूकता, सपा और बसपा को कमतर आंकना सबसे बड़ी भूल हो सकती है।
वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक रतनमणि लाल कहते हैं कि कांग्रेस, भाजपा का विकल्प बने रहना चाहती है। इसलिए सीट बंटवारा हो या चाहे गठबंधन, कांग्रेस ने इसकी पहल नहीं की है। इसी कारण इनके सहयोगी अब इनसे बिदकने लगे हैं। सपा सीट बंटवारे को लेकर नाराज है तो बिहार में नीतीश कुमार को एक बार फिर भाजपा अच्छी लगने लगी है।
कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि पांच राज्यों में से अगर एक दो राज्य भी जीत गए तो सारे क्षेत्रीय दल इनके नेतृत्व को स्वीकार कर लेंगे। इसी कारण उनका शीर्ष नेतृत्व अभी किसी मुद्दे पर बोल नहीं रहा है। अभी पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर नजर बनाए हैं इसके बाद अगले पत्ते खोलेगी।
--आईएएनएस
इटारसी की आर्डिनेंस फैक्ट्री में 265 पदों पर निकली भर्ती
'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज, किस्मत की घंटी से शुरू हुई जुनैद-साई की प्रेम कहानी
'मेरी बेटी नाना-नानी की तरह स्टाइलिश होगी', मसाबा गुप्ता के पोस्ट पर उर्मिला मातोंडकर ने भी दी प्रतिक्रिया
बड़ोदिया: इस गांव के जादू और करतब के आगे फेल है विज्ञान, दो दिन लगता है भव्य मेला
भारतीय नौसेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
3 सप्ताह तक इस चीज का प्रयोग करने से कोलेस्ट्रॉल का ख़ात्मा होना तय है
बेटे की एक गलती और मुनव्वर फ़ारूकी का बड़ा सबक पहले माफ़ी मांगो, फिर मुझसे बात करो
राशिफल 9 मार्च 2026: आज इन 3 राशियों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा, करियर और धन के मिलेंगे नए अवसर
राशिफल 11 मार्च 2026: मेष को जमीन विवाद में राहत, वृष और मिथुन के लिए करियर में सफलता के संकेत
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के लिए भिड़ गए काका, मुकाबले में विरोधियों को चटा दी धूल
सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बॉर्डर 2 के स्टार तक: चंडीगढ़ के प्रणव वशिष्ठ की बॉलीवुड में शानदार एंट्री
Eid Al Fitr 2026: 20 या 21 मार्च कब मनाई जाएगी ईद? जानिए तारीख, महत्व और इस पर्व की खास परंपराएं
हिंदी-भोजपुरी-हरियाणवी के बाद अब मराठी गानों का क्रेज, ‘आहो आइका ना’ रिलीज
काशिका कपूर का पारंपरिक और वेस्टर्न फैशन का शानदार मेल
शीतला अष्टमी 2026: जानिए कब है बसौड़ा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त और क्यों चढ़ाया जाता है ठंडा भोजन
हिमालय की गोद में बसा कालापानी का रहस्यमयी मंदिर, जहां मंदिर से निकलती है काली नदी
फिल्म 'निशानची' में डबल रोल का चला जादू, ऐश्वर्य ठाकरे ने जीता पहला बड़ा अवॉर्ड
राशिफल 12 मार्च 2026: मिथुन राशि के अधूरे काम होंगे पूरे, तुला राशि को खर्चों पर रखना होगा नियंत्रण
लेबनान: आईडीएफ का दावा, 'हिज्बुल्लाह के 70 ठिकानों पर किया हमला, बेरूत में आईआरजीसी एयर फोर्स मुख्यालय तबाह'

नेपाल के पूर्व पीएम ओली ने चुनाव में करारी हार स्वीकार की, आरसीपी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

फैक्ट चेक: दिल्ली में भारत-इजरायल संयुक्त डिफेंस फैसिलिटी में आग की खबर झूठी
राशिफल 13 मार्च 2026:ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
'द 50' से बाहर होने पर बोलीं दिव्या अग्रवाल, 'मैं किसी भी तरह का रियलिटी शो नहीं करूंगी'
प्रियंका चोपड़ा ने फिर बढ़ाया भारत का मान, ऑस्कर 2026 की प्रेजेंटर्स लिस्ट में शामिल हुआ अभिनेत्री का नाम
कृति सेनन से 'बेहतर होने की जंग' में यामी गौतम की सफाई, कहा, 'ऐसे पीआर हथकंडे नहीं अपनाती'
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में पहुंचीं नीना गुप्ता, फोटो शेयर कर दी शुभकामनाएं
लाफ्टर शेफ सीजन 3 में 'निया शर्मा 2.0', सेट पर छाया हंसी का माहौल
'15 साल में बना प्यार भरा परिवार', अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने मनाई शादी की सालगिरह
वैष्णो देवी में जन्मदिन मनाने पर बोलीं संदीपा धर- यह मेरे लिए आध्यात्मिक जीवनशैली
दो जी सिने अवॉर्ड मिलने पर बोलीं अनीत पड्डा, 'मैंने मेहनत से अपने पापा का सपना पूरा किया'
शंकर महादेवन: कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से लेकर सुरों के सरताज बनने का सफर, बिना सांस लिए गया था पहला गाना
सुभाष घई ने युवाओं को दी सीख, बोले-एआई को दुश्मन नहीं, सहायक टूल समझें
लियोनार्डो दा विंची के आविष्कारों से रूबरू हुईं आहाना कुमरा, इटली ट्रिप को बताया 'जादुई'
रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने के साथ फेफड़ों व हृदय के लिए फायदेमंद है भुजंगासन
हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका
कमर दर्द से राहत और बेहतर पाचन के लिए रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन
हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली, खानपान में इन चीजों को करें शामिल
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
रीढ़ की हड्डी को लचीला और मन को शांत बनाता है 'मारीच्यासन'
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
बार-बार पेट फूलना किसी बड़े खतरे का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
हेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है 'सेल्फ लव'
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन
थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं
रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां
प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन, मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंद
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
थायराइड से तनाव तक कई समस्याओं में लाभकारी होता है सर्वांगासन
हेल्थ टिप्स : वात, कफ और पित्त प्रवृत्ति के लिए छाछ पीने के नियम अलग, जानें कैसे सही अनुपात में करें सेवन
देखें आज 12/03/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope