• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रमिकों के मदद के तरीके को सीखने के लिए शिवराज ने दी प्रियंका को यह नसीहत

Shivraj instructs Priyanka to learn how to help workers - Bhopal News in Hindi

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मजदूरों को राजनीति का मोहरा न बनाने की अपील करते हुए कहा है कि अगर सच में श्रमिकों की मदद करना है तो मध्य प्रदेश आईए और यहां की व्यवस्थाओं को देखकर सीखिए। चौहान ने ट्वीट कर कहा "प्रियंका जी, संकट की इस घड़ी में अपनी निकृष्टतम राजनीति के लिए मजदूरों को मोहरा मत बनाइये। उनकी हाय लगेगी। उनके साथ-साथ यह देश और दुनिया भी आपकी कथनी और करनी में अंतर को सफ-साफ देख रही है। छल नहीं, सेवा कीजिए, यही सच्ची राजनीति है।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में प्रियंका गांधी से मध्य प्रदेश आने का आग्रह करते हुए कहा "प्रियंका जी, अगर आपको सच में श्रमिकों की मदद करनी है, तो मध्यप्रदेश आइये। हमारे यहं की व्यवस्थाएं देखिये, सीखिए उससे आपको मदद मिलेगी। मध्यप्रदेश की धरती पर आपको कोई मजदूर भूखा, प्यासा और पैदल चलता हुआ नहीं मिलेगा। हमने कारगर इंतजाम किए हैं।" राज्य में श्रमिकों की मदद के लिए किए जा रहे प्रयासों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा "अपने और दूसरे राज्यों के श्रमिक भाइयों को उनके घरों एवं राज्यों तक पहुंचवाने के लिए हम एक हजार से अधिक बसें रोज चलवा रहे हैं। देश के दूसरे राज्यों में फंसे अपने साढ़े चार लाख मजदूर भाई-बहनों को अब तक ट्रेनों और बसों से हम उन्हें उनके घर पहुंचवा चुके हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shivraj instructs Priyanka to learn how to help workers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cm mp shivraj singh, mp news, mp hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved