• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हार के बाद बोली कांग्रेस-जनादेश स्वीकार्य, मगर मोदी का तिलिस्म टूटा

Mandate acceptable, but Modi Magic broken: Congress - Bhopal News in Hindi

भोपाल। गुजरात के चुनाव में कम अंतर से हारी कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा है कि जनादेश स्वीकार्य है, परंतु भाजपा के ब्रांड एम्बेसडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिलिस्म उनके ही गृहराज्य में टूट गया है क्योंकि जीत का अंतर उंगलियों पर गिना जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह प्रांत में दी गई कड़ी टक्कर के बाद उंगलियों पर गिने जाने वाले अंतर पर सरकार बनाने वाली भाजपा को बधाई देते हुए प्राप्त जनादेश को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि विकास और गुजरात मॉडल की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने गुजरात चुनाव में विकास की बात ही नहीं की। वे गुजरात के पूरे चुनाव में विकास के मुद्दे से हटकर सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान और धर्माधता के मुद्दे पर ही फोकस करते रहे। यादव ने आगे कहा कि हालांकि कांग्रेस पार्टी ने एक सशक्त विपक्ष के रूप में राहुल गांधी के नेतृत्व में अपनी व्यापक उपस्थिति दर्ज कराई है। भाजपा जो दावा कर रही थी, वह तो धरा रह गया। भाजपा यह माने कि उसे गुजरात में मुश्किल से जीत मिल पाई है। यादव ने यह भी कहा कि गुजरात चुनाव के परिणामों में एक सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के साथ कांग्रेस ने तीन प्रतिशत मतों का इजाफा किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mandate acceptable, but Modi Magic broken: Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gujarat assembly elections result 2017, himachal assembly election result 2017, bjp, congress madhya pradesh congress president, arun yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved