• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

MP : संघ की नजर युवाओं पर, अगली रणनीति पर RSS प्रमुख मोहन भागवत करेंगे बात

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) युवाओं के बीच अपनी पैठ को और मजबूत करने के मिशन पर है। इसी के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत मध्य प्रदेश के गुना में युवाओं से संवाद करने वाले हैं। इसके जरिए संघ प्रमुख जहां युवाओं के मन की बात जानने की कोशिश करेंगे, वहीं अपनी आगामी रणनीति को उनके जरिए गांव-गांव तक पहुंचाने का मंत्र भी देंगे। संघ प्रमुख भागवत 31 जनवरी को गुना आ रहे हैं और वे दो फरवरी तक यहां रहने वाले हैं। इस दौरान वे कॉलेज के छात्रों के शिविर में हिस्सा लेंगे। यह मध्य क्षेत्र के युवा स्वयंसेवकों का सम्मेलन है, जिसमें 16 जिलों के दो हजार से अधिक युवा हिस्सा लेने वाले हैं। संघ सूत्रों का कहना है कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के आकलन के साथ युवाओं पर इसका कितना असर पड़ रहा है और वे क्या सोच रहे हैं, यह जानने के मकसद से संघ प्रमुख इस शिविर में आ रहे हैं। इस शिविर में जहां उनकी युवाओं के साथ चर्चा होगी, वहीं वे अपनी बात भी उनके बीच कहेंगे। संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, गुना में तीन दिन तक चलने वाले इस शिविर में छात्र विभिन्न शारीरिक और बौद्धिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इसमें कॉलेज स्तर पर होने वाले कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगे की कार्य योजना भी बनेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Madhya Pradesh : RSS eying on youth, Mohan Bhagwat will talk about next strategy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: madhya pradesh, rss, mohan bhagwat, rashtriya swayam sevak sangh, caa, citizenship amendment act, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bhopal news, bhopal news in hindi, real time bhopal city news, real time news, bhopal news khas khabar, bhopal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved