• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केरल के सीईओ पोस्टल बैलट मुद्दे को देखें : कांग्रेस

See Kerala CEO postal ballot issue: Congress - Thiruvananthapuram News in Hindi

तिरुवनंतपुरम। नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्निथला ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) टी. आर. मीणा से डाक मतपत्रों के संबंध में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। दरअसल डाक मतपत्रों को अनुचित तरीके से हैंडल करने की बात सामने आ रही थी, जिसके बाद चेन्निथला ने यह आग्रह किया। केरल ने 140 विधायकों का चुनाव करने के लिए 6 अप्रैल को मतदान किया था और वोटों की गिनती 2 मई को होगी। चेन्निथला ने यहां मीडिया से कहा कि वह पहले ही मीणा से बात कर चुके हैं और उन्होंने एक विस्तृत पत्र भी भेजा है। चेन्निथला ने कहा, "यह हमारे ध्यान में आया है कि अधिकारियों की ओर से गंभीर गड़बड़ी हुई है, जो पोस्टल वोटों को संभाल रहे हैं। लगभग 3 लाख पोस्टल वोट उन लोगों ने डाले हैं, जो चुनाव ड्यूटी में लगे थे।"
"जो लोग चुनाव ड्यूटी पर थे, उन्हें कुछ केंद्रों पर वोट करने के लिए कहा गया था और डाक मतपत्रों के बारे में शिकायत मिली है। इसका मतलब है कि डुप्लिकेट वोट होने जा रहे हैं। हमने मीणा से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई डुप्लिकेट वोट न हो और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।"
चेन्निथला ने कहा, "यह हमारे ध्यान में आया है कि जो वोट, लोगों के घरों से लिए गए थे, उन्हें मतपेटियों में नहीं बल्कि प्लास्टिक कैरी बैग में रखा गया था। हमने मीणा से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि किसी तरह की गड़बड़ी की कोई संभावना ना हो।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-See Kerala CEO postal ballot issue: Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: leader of opposition ramesh chennithala, chief electoral officer, tr meena, regarding postal ballots, urges to ensure transparency, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, thiruvananthapuram news, thiruvananthapuram news in hindi, real time thiruvananthapuram city news, real time news, thiruvananthapuram news khas khabar, thiruvananthapuram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved