• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वायनाड में भूस्खलन से तबाही : अब तक 256 की मौत, 300 से ज्यादा लापता,बचाव अभियान जारी

Landslide devastation in Wayanad: 256 dead so far, more than 300 missing, rescue operation continues - Kozhikode News in Hindi

कोझिकोड । केरल के वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 256पहुंच गई है। 300 लोग अभी भी लापता हैं। बचाव दल क्षतिग्रस्त हो चुके घरों तक पहुंच रहे हैं और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में चूरलमाला, वेल्लारीमाला, मुंडकाईल और पोथुकालू शामिल हैं। इन इलाकों के स्थानीय लोग जो किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे, तबाही की भयावहता से बुरी तरह टूट चुके हैं। सेना, वायु सेना, नौसेना, एनडीआरएफ, पुलिस, फायर फोर्स और स्थानीय लोगों की बचाव टीमें बुधवार रात तक बचाव अभियान में जुटी रहीं और गुरुवार सुबह फिर से बचाव कार्य में लग गईं। बचाव दल अब जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं।
केरल के वायनाड में बचाव अभियान पर मेजर जनरल मैथ्यू ने कहा, "हम 30 तारीख की सुबह से केरल सरकार और वायनाड के लोगों की मदद के लिए यहां हैं। अब तक हमने 100 से ज़्यादा शव बरामद किए हैं, कुल मिलाकर शवों की संख्या इससे कहीं ज़्यादा है। हमने इसमें 500 सैनिकों को शामिल किया है, अभी ऑपरेशन का यह तीसरा दिन है। फंसे हुए सभी लोगों को बचा लिया गया है। अब हमें यह देखना है कि घर के अंदर कोई व्यक्ति फंसा हुआ तो नहीं है, इसके लिए हमें भारी उपकरणों की ज़रूरत है... हम बचाव अभियान में लगे हुए हैं। अभी हमारा ध्यान घर के अंदर फंसे लोगों की तलाश पर है... हम अपने डॉग स्क्वायड का भी उपयोग करेंगे

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Landslide devastation in Wayanad: 256 dead so far, more than 300 missing, rescue operation continues
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: central government, amit shah, indianairforce, shankhumukham, trivandrum, kozhikode, wayanadlandslide, kerala government, rajya sabha, wayanad landslide, landslide, wayanad, राहुल गांधी, वायनाड, army, cm vijayan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kozhikode news, kozhikode news in hindi, real time kozhikode city news, real time news, kozhikode news khas khabar, kozhikode news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved