• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है क्योंकि वो डबल इंजन की सरकार है: PM मोदी

Wherever there is a BJP government, there is rapid development because there is a double engine government: PM Modi - Kochi News in Hindi

कोच्चि में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कुछ दिन पहले ही देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। आजादी का अमृत काल देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर काम करने का है और इसमें केरल के परिश्रमी लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए भाजपा की सरकार बड़े संकल्पों को सिद्धि में बदल रही है। केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब, दलित, पीड़ित, वंछित, आदिवासी सभी तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने की है। भाजपा के नेतृत्व में चल रही केंद्र की NDA सरकार केरल के लोगों की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के प्रति बहुत ही संवेदनशील है। हमारी सरकार देश के हर गरीब को पक्का घर देने का अभियान चला रही है। PM आवास योजना के तहत केरला के गरीबों के लिए भी लगभग दो लाख पक्के घर स्वीकृत किए गए हैं। केंद्र सरकार हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने पर बल दे रही है। इस योजना का बहुत बड़ा फायदा केरल के युवाओं को होगा। आजादी के अमृत काल में देश आधुनिक बुनियादी ढांचों पर बहुत ज्यादा बल दे रहा है। केरल में कई योजनाओं पर केंद्र सरकार लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। हमारी सरकार देश के छोटे किसानों और हमारे मछली पालकों को लेकर भी बहुत संवेदनशील है। PM किसान सम्मान निधि का लाभ केरल के 37 लाख किसान परिवारों को हो रहा है।
पूरे देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार है। ये डबल इंजन की सरकार केरल के विकास को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है। भाजपा की ताकत केरल के काम आने वाली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Wherever there is a BJP government, there is rapid development because there is a double engine government: PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: wherever there is a bjp government, there is rapid development because there is a double engine government, pm modi, double engine government, bjp government, bjp, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kochi news, kochi news in hindi, real time kochi city news, real time news, kochi news khas khabar, kochi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved