• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक : सैकड़ों यात्री शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बचे, एक की मौत

Narrow escape for passengers from being run over by Shatabdi Express, one dead - Kolar News in Hindi

कोलार। कर्नाटक के कोलार जिले में बुधवार को रेल की पटरी पर खड़े सैकड़ों यात्री शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हालांकि, तीन लोग ट्रेन की चपेट में आ गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना कोलार जिले के मलूर के पास टेकल रेलवे स्टेशन पर हुई। शताब्दी ट्रेन के गुजरने की अनुमति देकर दो पैसेंजर ट्रेनों को स्टेशन पर रोक दिया गया था। लंबे इंतजार के बाद दोनों ट्रेनों के सैकड़ों यात्री गाड़ी से निकलकर पटरियों पर आकर खड़े हो गए, तभी मैसूर से चेन्नई की ओर जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पटरी पर आ गई। शताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन की ओर बढ़ी, ट्रैक पर खड़े लोग इधर-उधर भागे और ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हालांकि अन्य लोगों ने चिल्लाकर ट्रैक पर मौजूद लोगों को सतर्क किया, लेकिन एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव पूरी तरह कुचले होने के कारण अभी तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
घटना के बाद टेकल पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की जा रही है कि जब एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी, तब स्टेशन के अधिकारियों ने लोगों को सतर्क क्यों नहीं किया और उन्हें पटरियों से दूर क्यों नहीं हटाया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Narrow escape for passengers from being run over by Shatabdi Express, one dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka, hundreds of passengers, avoid being hit by shatabdi express, death of one, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolar news, kolar news in hindi, real time kolar city news, real time news, kolar news khas khabar, kolar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved