• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पार्टी हाईकमान से मुलाकात करने शिवकुमार दिल्ली रवाना,कहा -मैं बैकस्टैब नहीं करूंगा

Shivkumar left for Delhi to meet party high command, said - I will not backstab - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली में वो आलाकमान के साथ मुख्यमंत्री पद को लेकर अहम बैठक करेंगे। शिवकुमार के दफ्तर के अनुसार, वह सुबह 9.50 बजे की फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। वह कर्नाटक के सीएम पद पर फैसला करने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा-हमारी संख्या 135 है, मैं यहां किसी को विभाजित नहीं करना चाहता। अगर पार्टी चाहती है तो वे मुझे जिम्मेदारी देंगे। मैं बैकस्टैब नहीं करूंगा और मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा। कर्नाटक कांग्रेस के दो दिग्गज नेता सिद्दारमैया और शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। सूत्रों ने पुष्टि की है कि सिद्दारमैया के साथ ज्यादा विधायक हैं, लेकिन शिवकुमार भी मानने को तैयार नहीं हैं। वह दावा कर रहे हैं कि उन्होंने पार्टी को जीत दिलाई है, इसलिए उन्हें सीएम बनना चाहिए।
इससे पहले सिद्दारमैया अपने समर्थकों के साथ सोमवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे और शिवकुमार के आने का इंतजार कर रहे हैं।
सूत्रों ने यह भी बताया कि आलाकमान ने सुझाव दिया है कि दोनों नेता ढाई-ढाई साल के लिए सत्ता साझा करें।
शिवकुमार ने तर्क दिया कि पहले कार्यकाल के लिए बनाए गए मुख्यमंत्री ने राजस्थान और छत्तीसगढ़ में दूसरे को मौका देने के लिए पद खाली नहीं किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह पहले कार्यकाल पर जोर दे रहे हैं।
इस बीच मामले का जल्द समाधान नहीं होने की स्थिति में वरिष्ठ शीर्ष नेता अगले कदम को लेकर बैठकें कर रहे हैं।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shivkumar left for Delhi to meet party high command, said - I will not backstab
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi, karnataka, congress, dk shivakumar, karnatakacm, siddaramaiah, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved