• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक के पूर्व CM धरम सिंह का दिल का दौरा पडने से निधन

Former Karnataka CM Dharam Singh passes away - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एन. धरम सिंह का गुरुवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 80 साल के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। एम. एस. रामैया अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि सिंह का आईसीयू में दिल का दौरा पडने के बाद सुबह 11.54 बजे निधन हो गया। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे सिंह सांस लेने में दिक्कत के चलते अस्पताल में भर्ती थे। छह दशक से ज्यादा समय से कांग्रेस के नेता रहे सिंह, दक्षिण भारतीय राज्य में जनता दल-सेक्युलर के साथ गठबंधन सरकार में 28 मई 2004 से तीन फरवरी 2006 तक मुख्यमंत्री रहे। सिंह 2009 से 2014 तक बीदर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे और राज्य के उत्तरी जिले कलाबुरगी के जेवारगी विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक चुने गए। 25 दिसंबर 1936 को जन्मे सिंह एक राजपूत थे। वह 1999-2004 तक सत्तारूढ दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Karnataka CM Dharam Singh passes away
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former karnataka cm dharam singh, former cm dharam singh passes away, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved