• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कर्नाटक में आरक्षण की बात करने वाली कांग्रेस राजस्थान में चुप क्यों : भाजपा

Congress talking about reservation in Karnataka, why silent in Rajasthan: BJP - Bengaluru News in Hindi

नई दिल्ली। भाजपा ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस के डबल स्टैंडर्ड की आलोचना करते हुए कहा है कि कर्नाटक में सत्ता में आने पर मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात करने वाले राहुल गांधी राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर सैनी समाज द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन पर चुप क्यों हैं, जबकि यह आंदोलन लगातार बढ़ता जा रहा है, आज आंदोलन का पांचवां दिन है और एक प्रदर्शनकारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या भी कर ली है। भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने आरक्षण को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, कर्नाटक में आरक्षण की बात करने वाले राहुल गांधी को शायद पता नहीं कि राजस्थान में सैनी समाज उनकी ही सरकार के खिलाफ आरक्षण के लिए आंदोलन कर रहा है। आज पांचवां दिन है। एक प्रदर्शनकारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या भी कर ली। राहुल गांधी पर कटाक्ष और अशोक गहलोत पर राजस्थान संभालने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मालवीय ने आगे कहा, युवराज को कोई बताए कि अशोक गहलोत से राजस्थान नहीं संभल रहा।
आपको बता दें कि, कर्नाटक विधान सभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने की कोशिश में जुटी कांग्रेस ने राज्य के मुस्लिम मतदाताओं से यह वादा किया है कि सत्ता में आते ही कांग्रेस मुस्लिम आरक्षण में बोम्मई सरकार द्वारा किए गए बदलावों को रद्द कर उनके हितों की रक्षा करेगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress talking about reservation in Karnataka, why silent in Rajasthan: BJP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, bjp, delhi, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved