• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेंगलुरु में बच्चा चोरी रैकेट का भांडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Child theft racket busted in Bengaluru, 4 arrested - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु में बच्चा चोरी करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ कर दिया और सोमवार को आरआर नगर इलाके से तीन महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरोह के चंगुल से 20 दिन के एक बच्चे को बचाया है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान कन्नन रामास्वामी, मुरुगेश्वरी, हेमलता और शरण्या के रूप में हुई है।
आरोपी लाल रंग की स्विफ्ट कार में राजा राजेश्वरी मंदिर के पास बच्चे को बेचने आए थे। हालांकि, सिटी सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बच्चे को बेचते समय उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाना चाहती है कि उन्होंने बच्चे को कहां से उठाया था, जिसे वे मोटी रकम में बेचना चाहते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया कि महालक्ष्मी नाम की एक महिला ने बच्चे के लिए पैसे लिए थे।
आरआर नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है, हालांकि, घटना के संबंध में अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Child theft racket busted in Bengaluru, 4 arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengaluru, karnataka police, child theft, gang, women, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved