• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेंगलुरु : धर्मांतरण की कोशिश करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Bengaluru: Case filed against three for trying to convert - Bengaluru News in Hindi

बेंगलुरु | कर्नाटक पुलिस ने क्रिसमस और नए साल के जश्न के बहाने बेंगलुरु में जबरन धर्मांतरण के प्रयास के सिलसिले में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि बेंगलुरु के जे.जे. नगर इलाके के निवासी नेल्सन ने लोगों को क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए आमंत्रित किया और धर्मांतरण का प्रयास किया। नेल्सन को दो महिलाओं द्वारा सहायता प्रदान की गई थी जो उनके घर मेहमान के रूप में आई थीं। एक स्थानीय निवासी कृष्णमूर्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि तीनों आरोपी लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने आरोपितों को तलब कर पूछताछ की। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने धर्मांतरण की कोशिश नहीं की और उन्होंने सिर्फ ईसा मसीह के बारे में बात की।
आरोपियों ने यह भी कहा कि धर्म परिवर्तन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, शिकायतकर्ता ने कहा कि यह एक सिस्टमैटिक कन्वर्जन का प्रयास था और माइक्रोफोन का उपयोग भाषण देने और लोगों को परिवर्तित करने के लिए किया गया था।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bengaluru: Case filed against three for trying to convert
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengaluru, karnataka police, christmas, jj nelson, new year, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bengaluru news, bengaluru news in hindi, real time bengaluru city news, real time news, bengaluru news khas khabar, bengaluru news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved