• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

झारखंड के गिरिडीह में नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 4 की मौत, कई घायल

Bus full of passengers fell into the river - Ranchi News in Hindi

रांची, । झारखंड के गिरिडीह में शनिवार देर शाम एक यत्री बस बराकर नदी में जा गिरी। बस पर 40 लोग सवार थे। कम से कम चार की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है।हालांकि मृतकों और घायलों की संख्या के बारे में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया गया कि सम्राट नामक बस रांची से गिरिडीह जा रही थी। बस डुमरी कस्बे से जैसे ही आगे बराकर नदी के पुल पर पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। जैसे ही घटना की सूचना मिली स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बचाव कार्य में जुट गए। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पाकर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bus full of passengers fell into the river
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bus full of passengers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ranchi news, ranchi news in hindi, real time ranchi city news, real time news, ranchi news khas khabar, ranchi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved