• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धनबाद में करंट की चपेट में आने से छह रेल ठेकाकर्मियों की मौत, एक दर्जन झुलसे

Six railway contract workers died due to electrocution in Dhanbad, a dozen scorched - Dhanbad News in Hindi

धनबाद। झारखंड में धनबाद जिले के गोमो-धनबाद रेलखंड के झारखोर फाटक के निकट सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। रेलवे लाइन के हाईटेंशन तार की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन लोग झुलस गए। ये सभी लोग एक एजेंसी के अधीन मजदूरी कर रहे थे। बताया गया कि निश्चितपुर रेल फाटक के पास सभी मजदूर पोल गाड़ रहे थे। काम करा रही एजेंसी ने रेलवे से इलेक्ट्रिक शटडाउन की इजाजत नहीं ली थी। इस दौरान पोल डगमगा कर 25 हजार वोल्ट के ओवरहेड तार को छू गया। नतीजतन करंट लगने से छह मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य झुलस गए। सभी मृतक झारखंड के पलामू और लातेहार के अलावा यूपी के इलाहाबाद के रहने वाले थे। मृतकों में गोविंद सिंह, श्यामदेव सिंह, सुरेश मिस्त्री, श्याम भुइया, संजय राम और एक अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर धनबाद के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद आमजन और अन्य ठेका कर्मियों का काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग इस घटना के लिए ठेकेदार और रेलवे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि रेलवे प्रशासन की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी दुर्घटना हुई। राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच गयी है। मारे गये मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मारे गये ज्यादातर मजदूर लातेहार के रहने वाले हैं। इस साइट पर लंबे समय से काम चल रहा था और कई मजदूरों ने दो महीने पहले ही इलाके में आकर काम करना शुरू किया था। जो कंपनी इन मजदूरों को लेकर आयी थी, उसका नाम सिक्का है। मालिक का नाम संजय सिक्का है। घटना के बाद रेल परिचालन को भी रोके जाने की खबर है, बताया जा रहा है कि नेताजी एक्सप्रेस को तेतुलमारी स्टेशन पर ही रोक दिया गया है। प्रताप एक्सप्रेस को भी धनबाद स्टेशन पर रोका गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Six railway contract workers died due to electrocution in Dhanbad, a dozen scorched
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhanbad, jharkhand, gomo-dhanbad rail section jharkhor gate, railway line, high tension wire, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dhanbad news, dhanbad news in hindi, real time dhanbad city news, real time news, dhanbad news khas khabar, dhanbad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved