• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भडक़ाऊ भाषण के लिए सिख नेता पीएसए के तहत हिरासत में

Sikh leader detained under PSA for provocative speeches - Srinagar News in Hindi

जम्मू। राजौरी जिले में मंगलवार को भडक़ाऊ भाषण देने के लिए एक सिख नेता को कठोर सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने भडक़ाऊ भाषण देने के लिए पेशे से वकील देविंदर सिंह बहल को पीएसए के तहत राजौरी जिले के नौशेरा शहर से हिरासत में लेने की पुष्टि की है। बहल ने हाल ही में लोगों से पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के मीरपुर कोटली तक मार्च निकालने को कहा था। यह मार्च नौशेरा को जिले का दर्जा दिए जाने के लिए चल रहे उनके आंदोलन का हिस्सा था। नौशेरा को जिले का दर्जा दिलाने के लिए शुरू यह आंदोलन मंगलवार को 47वें दिन में प्रवेश कर गया, जिसके कारण इलाके में व्यापार, सार्वजनिक परिवहन और शिक्षा संस्थान बंद रहे। पुलिस ने कहा कि देश की अखंडता को चुनौती देने के लिए बहल को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया है। जम्मू एवं कश्मीर में लागू पीएसए एक कठोर कानून है। इसके तहत किसी व्यक्ति को बिना किसी न्यायिक आदेश के दो साल की अवधि तक हिरासत में रखा जा सकता है। इसे पहली बार 1970 के अंत में लागू किया गया था। यह अधिनियम लकड़ी के तस्करों से निपटने के लिए लागू किया गया था, जिनकी गतिविधियों ने राज्य के जंगलों को भारी नुकसान पहुंचाया था। बीते कुछ सालों में इस कानून को अलगाववादियों, राजनेताओं और आतंकियों के खिलाफ इस्तेमाल किया जाने लगा है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sikh leader detained under PSA for provocative speeches
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikh leader, psa, राजौरी, देविंदर सिंह बहल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved