• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर में अगले सप्ताह बारिश, बर्फबारी की संभावना

Rain and snow likely in Jammu and Kashmir next week - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को मौसम शुष्क और सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में अगले सप्ताह एक और दौर की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, "4 अप्रैल को दोपहर/शाम तक मौसम के शुष्क रहने के साथ कश्मीर संभाग के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।" अधिकारियों ने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों को 4 अप्रैल की रात से प्रभावित कर सकता है। 6 अप्रैल की शाम से 7 अप्रैल की सुबह के दौरान यह चरम पर होगा और धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
श्रीनगर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, पहलगाम में 0.7 डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4, कारगिल में शून्य से 4.0 और द्रास में शून्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 12.8, कटरा में 13.6, बटोत में 8.1, बनिहाल में 6.2 और भदरवाह में 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rain and snow likely in Jammu and Kashmir next week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir, rain and snow, next week, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved