• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पुलवामा में सेना ने मारा गिराया लश्कर का आतंकवादी, 2 जख्मी हालत में फरार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है। मारा गया आतंकी उमर लश्कर के अबु इस्माइल ग्रुप का बताया जा रहा है। हालांकि, इस मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी जख्मी हालत में भाग निकले। सुरक्षाबलों ने मौके से एक एके-47 भी बरामद की है। ऑपरेशन में पुलिस,सीआरपीएफ और 50 आरआर के जवान शामिल थे। पुलवामा के सम्बुरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद 50 राष्ट्रीय राइफल्स और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने रविवार शाम ऑपरेशन चलाया था। सुरक्षाबलों की ज्वाइंट टीम सम्बुरा के अकरम दार मोहल्ला पहुंची, इस दौरान वहां मौजूद आतंकियों ने फायर करना शुरू कर दिया। इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे गए, जिनमें दो की पहचान स्थानीय निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता मनोज पंडिता ने यहां कहा कि पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा अमरगढ़ इलाके में चलाए गए संयुक्त अभियान में ये आतंकवादी मारे गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों की पहचान बारामूला के निवासी जावेद अहमद डार और बांदीपोरा के आबिद हामिद मीर के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lashkar Terrorist Killed During Encounter in Kashmir Pampore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pakistani, lashkar e taiba, terrorist, killed, encounter, kashmir, samboora, kashmir pampore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved