• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मारा गया

Encounter continues between terrorists and security forces in Baramulla, Jammu and Kashmir, 1 terrorist killed - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी, हथलंगा के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी में तीन आतंकवादियों को मारा गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी के पास आज सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 3 आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की और सतर्क सैनिकों ने नाकाम कर दिया। 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके शव बरामद कर लिए गए। तीसरा आतंकवादी मारा गया लेकिन एलओसी पर पाक पोस्ट द्वारा गोलीबारी के कारण शव की बरामद करने में बाधा आई। ऑपरेशन जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई हैं, इसमें कई आतंकवादी मारे गए।
(आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-Encounter continues between terrorists and security forces in Baramulla, Jammu and Kashmir, 1 terrorist killed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baramulla, jammu and kashmir, encounter, jammuandkashmir, pakistan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved