• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

Jammu & Kashmir : शोपियां एनकाउंटर में 5 आतंकी ढेर, एक सप्ताह में मारे गए 14 आतंकी

4 Lashkar terrorists killed in Jammu and Kashmir - Srinagar News in Hindi

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच और आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने कहा कि वे हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा के थे। एक सप्ताह से भी कम में शोपियां में तीसरी बड़ी मुठभेड़ है, जिसमें 14 आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के पास सुग्गू गांव में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में एक विशिष्ट इनपुट मिला था। सुबह सेना और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जैसे ही सुरक्षा बलों ने ठिकाने पर फोकस किया, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ होने लगी । सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया सूचना के आधार पर आज संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया। घेराबंदी कर सुबह 05:30 बजे संपर्क स्थापित किया गया। सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया है। संयुक्त अभियान प्रगति पर है।
रविवार को शोपियां जिले के रेबन गांव में भी एक मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए थे। उसके बाद उसी जिले में सोमवार को पिंजुरा गांव में चार आतंकवादी मारे गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 Lashkar terrorists killed in Jammu and Kashmir
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jammu and kashmir, hizbul mujahideen and lashkar-e-taiba, 4 terrorists killed, third major encounter, 13 terrorists killed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, srinagar news, srinagar news in hindi, real time srinagar city news, real time news, srinagar news khas khabar, srinagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved