• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इजरायल पर शांति स्थापित करने का दबाव बनाएं पीएम मोदी : उमर अब्दुल्ला

PM Modi should put pressure on Israel to establish peace: Omar Abdullah - Baramula News in Hindi

बारामूला। इजरायली सेना के द्वारा की गई बमबारी में हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह और उसकी बेटी की मौत हो गई है। इसे लेकर भारत में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दुख जताते हुए अपनी चुनावी रैली को रद्द कर दिया था। इसे लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती की चुनावी रैली रद्द होने पर मेरी कोई निजी राय नहीं होगी। हमने पिछले एक साल से इजरायल द्वारा लगातार की जा रही बमबारी और बल प्रयोग की निंदा की है। हमने कई बार इसका विरोध किया है। दुनिया को इजरायल पर दबाव बनाना चाहिए। पिछले एक साल से लगातार निर्दोष लोगों की हत्या कर रहा इजरायल इसे बंद कर दे। चाहे हमला गाजा में हो रहा हो या लेबनान में, सब बंद होना चाहिए। कल जिस तरह की घटना हुई उसके बाद ऐसा लग रहा है कि पूरे क्षेत्र में युद्ध के बादल छाए हुए हैं। भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अन्य देशों के नेताओं को इजरायल पर दबाव बनाकर वहां शांति स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। भाजपा के द्वारा नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात को भाजपा ने ही खराब किया है। मौजूदा हमले जम्मू के हर इलाके में हो रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। लापरवाही उनकी तरफ से रही है। उनके कार्यकाल में हालात और खराब हुए हैं। पर्यटकों पर हमले उनके कार्यकाल में हुए हैं। पिछले पांच-छह सालों में भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लिए कुछ नहीं किया। विकास के नाम पर कहीं कुछ नहीं दिख रहा है। जाहिर है कि वह नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पर निशाना साधते रहेंगे।
ज्ञात हो कि, हसन नसरल्लाह की मौत के बाद महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा था, " लेबनान और गाजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मैं कल अपना अभियान रद्द कर रही हूं। हम इस दुख और अनुकरणीय प्रतिरोध की घड़ी में फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi should put pressure on Israel to establish peace: Omar Abdullah
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: baramulla, israeli army, bombing, hezbollah chief nasrallah, death, pdp chief mehbooba mufti, national conference, omar abdullah, prime minister narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, baramula news, baramula news in hindi, real time baramula city news, real time news, baramula news khas khabar, baramula news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved