• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डबल इंजन की सरकार में राज्यों में होता है तेज विकास : अनुराग ठाकुर

Under the double engine government, states develop rapidly: Anurag Thakur - Shimla News in Hindi

शिमला । पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में तेज विकास होता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डबल इंजन की सरकार को लेकर बोला, "मैं उत्तर प्रदेश का उदाहरण देता हूं। 2017 से पहले केंद्र की कितनी योजनाएं होती थी, चाहे वो यूपीए की सरकार के समय की ही क्यों न हो, अखिलेश यादव जी काम नहीं करते थे। लेकिन जब 2017 के बाद योगी जी की सरकार बनी तो मोदी-योगी की जोड़ी और डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर कानून व्यवस्था को संभाला, निवेश रिकॉर्ड लाए, वहीं उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता चला गया।" भाजपा नेता ने आगे कहा, "मैं हिमंता जी के राज्य असम की बात करता हूं। हमारी कभी वहां पर सरकार नहीं थी, लेकिन असम में और केंद्र में यूपीए की सरकार थी। डॉ. मनमोहन सिंह असम से ही राज्यसभा में थे, लेकिन इसके बावजूद असम की हालत बहुत खराब थी।"
उन्होंने आगे कहा, "आज असम में भी डबल इंजन की सरकार है। बीजेपी के शासन में असम नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सेमीकंडक्टर को लेकर कई सौ करोड़ों का निवेश वहां पर आया है। बड़े-बड़े उद्योग वहां पर जा रहे हैं। आखिर ये उद्योग झारखंड में क्यों नहीं जाते, क्योंकि वहां खाने वालों की संख्या ज्यादा और विकास करने, उद्योग लगाने वालों की कम है।"
इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने मंत्री नहीं बनने के सवाल पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। हम सभी पहले कार्यकर्ता हैं, उसके बाद कोई पद है। मेरा सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि पूरे तन-मन से पार्टी के साथ जुट जाएं और बीजेपी सरकार बनाएं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under the double engine government, states develop rapidly: Anurag Thakur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anurag thakur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved