• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्र सरकार कर रही आउट सोर्स भर्तियां, मजदूरों को नाम मात्र के वेतन, मजदूरों ने किया धरना-प्रदर्शन

Central government is doing out source recruitment, nominal salary to laborers, laborers protested - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर। देश में लगातार आउट सोर्स जैसी भर्तियां की जा रही है जबकि इसमें मजदूरों को नाम मात्र के लिए वेतन दिया जा रहा है। देश में एक ही काम करने के कई तरह के वेतनमान फिक्स कर दिए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी समान काम का समान वेतन दिया जाए एक देश में एक तरह के काम के लिए दो तरह के कानून लागू नहीं हो सकते मगर सुप्रीम कोर्ट के मजदूरों के लिए दिए गए आदेशों को मोदी सरकार अनदेखा कर रही है और उन्हें लागू करने से साफ इंकार करती। सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर, हिमाचल भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन के राज्य अध्यक्ष जोगिंदर कुमार, जिला के सचिव रंजन शर्मा, ब्लॉक सचिव सुरेश राठौर ने अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जब से बनी है लगातार मजदूर विरोधी, जनता विरोधी और देश विरोधी निर्णय ले रही है। सरकार ने मजदूरों के लिए बने सभी श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया है और उसकी जगह चार नए लेबर कोड बनाए गए हैं। यह लेबर कोड मजदूरों को बंधुआ मजदूरी और गुलामी की दिशा में धकेलने का प्रयास मात्र हैं। पहले मजदूरों को 8 घंटे काम करने का अधिकार था जिसे बदलकर 12 घंटे कर दिया गया है, मजदूरों को काम की सुरक्षा नहीं रखी गई है और इसे मालिकों के पक्ष में कानून को बदला गया है मालिक जब चाहे मजदूरों को बिना किसी नोटिस के निकाल सकते हैं। मजदूरों से विरोध करने का अधिकार भी छीना गया है और हड़ताल को गैर कानूनी बना दिया गया है।
अगर कोई मजदूर काम करने पर वेतन ना मिलने पर अगर अपने अधिकारों के लिए हड़ताल करते हैं तो उसके लिए ऐसे प्रावधान कर दिए हैं कि मजदूरों को जेल भेजा जा सकता है और उनके वेतनमान में कटौती की जा सकती है उन पर भारी-भरकम जुर्माना लगाया जा सकता है जो कि मजदूरों को आवाज उठाने के अधिकार को पूरी तरह से कुचलने के लिए बनाए गए हैं। धरना प्रदर्शन में धर्म सिंह, प्रवीण कुमार, बौबी,सुनीता,स्वामी चंद, सुषमा,संतोष कुमार,नवीन कुमार भी मौजूद थे।
प्रदेश सरकार को भी कोसा
कश्मीर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार भी श्रमिक कल्याण बोर्ड में चार लाख से ज्यादा पंजीकृत निर्माण मजदूरों के लाभ रोक के बैठी है जिसके चलते मजदूरों में भारी रोष है । कई बार मुख्यमंत्री व सरकार के प्रतिनिधियों के मुलाकात करने के बावजूद मजदूरों को मात्र आश्वासन ही मिल रहे हैं जिससे मजदूरों में भारी रोष है। मजदूरों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही श्रमिक कल्याण बोर्ड के लाभ जारी नहीं किए गए तो 24 अगस्त को श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालयों का घेराव किया जाएगा ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Central government is doing out source recruitment, nominal salary to laborers, laborers protested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hamirpur, supreme court, modi government, citu, national secretary, dr kashmir singh thakur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved