• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बी-फार्मेसी की 5 और बी-टेक की 12 जुलाई से शुरु होगी कांउसलिंग प्रक्रिया

B-Pharmacys counseling process will start from 5th and B-Techs from 12th July - Hamirpur News in Hindi

हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने नए सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश लेने के लिए कांउसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. जयदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की कांउसिलिंग प्रक्रिया 5 जुलाई से शुरू होगी। 5 जुलाई को बैकवर्ड एरिया, डिफेंस और खेल कोटे के तहत काउंसिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच होगी। 10 व 11 जुलाई को बी-फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) की पहले चरण की काउंसिलिंग होगी। बी-टेक (डायरेक्ट एंट्री) जेईई मेन के आधार पर पहले चरण की काउंसिलिंग 12 व 13 जुलाई, एचपीसीईटी के आधार पर बी-टेक (डायरेक्ट एंट्री) की काउंसिलिंग 14 व 15 जुलाई, बीसीए, बीबीए, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी की काउंसिलिंग 7 जुलाई को होगी। एमबीए, एमबीए (पर्यटन), एम-टेक, एमसीए के पहले चरण की कांउसिलिंग 23 जुलाई, पीजी डिप्लोमा योग में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का आयोजन 22 जुलाई को किया जाएगा। वहीं, बी-आर्क के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग 25 जुलाई को राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां की आयोजित की जाएगी। बी-फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की 26, बी-टेक (लेटरल एंट्री) की काउंसिलिंग 31 जुलाई को होगी।
स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि काउंसिलिंग प्रक्रिया का शेड्यूल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-B-Pharmacys counseling process will start from 5th and B-Techs from 12th July
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: b-pharmacys, counseling process, will start from 5th, b-techs from 12th july, hamirpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hamirpur news, hamirpur news in hindi, real time hamirpur city news, real time news, hamirpur news khas khabar, hamirpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved