• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साक्षी ने किया एक और कमाल, फोर्ब्स ने भी माना लोहा

Sakshi did another amazing, Forbes also believed - Rohtak News in Hindi

रोहतक। रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता महिला साक्षी मलिक की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। देश में तो साक्षी मलिक की सफलता के किस्से हर जुबान पर थे ही, अब विश्व की चर्चित पत्रिका फोर्ब्‍स ने भी साक्षी मलिक का लोहा माना है। फोर्ब्स ने अंडर-30 आयु वर्ग में साक्षी मलिक सहित 50 भारतीयों को एशिया के सफल लोगों की सूची में शामिल किया है। साक्षी की इस उपलब्धि से उसके मायके व ससुराल में जश्न का माहौल है। पति और मां ने भी जताई खुशी इस सदंर्भ में साक्षी मलिक की मां सुदेश मलिक से बात की तो उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। जब उनको बताया गया कि फोर्ब्‍स की सूची में साक्षी मलिक को शामिल किया है तो उनकी खुशी को कोई ठिकाना नहीं रहा।
सुदेश मलिक ने कहा कि उपलब्धियों के साथ-साथ साक्षी मलिक की चुनौतियां भी बढ़ रही है। इससे साक्षी को प्रोत्साहन मिलेगा और टोकियो ओलंपिक में कांस्य पदक को पीला करने में मदद मिलेगी। उधर, पति पहलवान सत्यव्रत और ससुर सत्यवान ने साक्षी का फोर्ब्‍स सूची में नाम शामिल होने पर खुशी जताई है।
बता दें कि साक्षी मलिक को रियो में पदक जीतने के बाद खेल रत्न, पदमश्री और भीम अवार्ड से नवाजा जा चुका है। हाल ही में 2 अप्रैल को साक्षी मलिक की पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ शादी हुई थी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sakshi did another amazing, Forbes also believed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sakshi did another amazing, forbes also believed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rohtak news, rohtak news in hindi, real time rohtak city news, real time news, rohtak news khas khabar, rohtak news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved