• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जेल में कैदी पर तेजधार हथियार से हमला

रेवाड़ी। जिला जेल में रंगदारी का खेल खेला जा रहा है और ना देने पर कैदियों को प्रताड़ित किया जाता है। हम नहीं बल्कि वो कैदी कह रहे हैं जो जेल में अपनी गैंग चला रहे बदमाशों का शिकार हुए हैं। सोमवार सुबह जेल में एक कैदी पर पांच-छह कैदियों ने तेजधार हथियार ये हमला बोल दिया और ये सब वसूली ना देने पर किया गया।

रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर में भर्ती जाटूसाना का रहने वाला मनोज नाम का घायल शख्स वो है जो जेल में बदमाशों का शिकार बना है। मनोज के मुताबित जेल में उससे एक गैंग के बदमाश पैसे की डिमांड कर रहे थे और उसने मना किया था। उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। मनोज लड़ाई झगडे़ के केस में छह माह की सजा काट रहा था और छह दिन बाद ही उसकी सजा पूरी हो रही थी। लेकिन आज सुबह जेल में ही पांच -छह कैदियों ने मनोज पर हमला कर दिया, जिसके बाद जेल प्रशासन ने मनोज को ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-in Rewari District jail Prison inhuman beats attack with sharp weapons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rewari, district jail, prison, inhuman, beats, attack, sharp weapons, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rewari news, rewari news in hindi, real time rewari city news, real time news, rewari news khas khabar, rewari news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved