• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पानीपत : गांव का विकास होगा ज्यादा से ज्यादा – राजकुमार कालीरमन

Panipat: Village will develop more and more – Rajkumar Kaliraman - Panipat News in Hindi

- ग्रामीणों को दिलाई विकसित भारत संकल्प शपथ पानीपत । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव नूरपुर मुगलान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजकुमार कालीरमन ने कहा कि समृद्धि व खुशहाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन है। इस मिशन को पूरा करने को लेकर पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसी लक्ष्य को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव पहुंच रही है। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिन किसानों के खेतों के रास्ते कच्चे है को पक्का किया जाएगा। टूटी सड़कों को पक्का किया जाएगा।
उन्होंने मौके पर अनेक लाभार्थियों की पेंशन भी बनवाई। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की अनेक योजनाओं की ग्रामीणों को जानकारी दी।
उन्होंने कहा की गांव का संपूर्ण विकास करना हमारी जिम्मेदारी है। 100 प्रतिशत तक गांव का विकास किया जाएगा।
उन्होंने लोगों को विकसित भारत के संबंध में शपथ दिलाई। उन्होंने किसान मजदूर को सरकार द्वारा संचालित की जारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
इस मौके पर बीडीपीओ शक्ति सिंह ,जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र हुडा, सरपंच रविता,सतवीर , एसएमओ सोमवीर, डा कमलश, धर्मवीर सिंह, एसडीओ , देवेंद्र, सीडब्ल्यूडी सुपरवाइजर संगीता, गरिमा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panipat: Village will develop more and more – Rajkumar Kaliraman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panipat, village will develop, more and more, – rajkumar kaliraman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, panipat news, panipat news in hindi, real time panipat city news, real time news, panipat news khas khabar, panipat news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved